13 वर्षीय बालिका के सिर से बाहर था फुटबॉल जैसा ट्यूमर, एम्‍स के डाॅक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन

Updated on 09-07-2024 12:27 PM
भोपाल। एम्स भोपाल के न्यूरोसर्जरी विभाग में अशोक नगर निवासी 13 वर्षीय बालिका के घातक ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। यह सर्जरी चार जुलाई को एम्स भोपाल में की गई थी। ट्यूमर सिर से बाहर निकल रहा था और फुटबॉल के आकार का था। बालिका आपात स्थिति में आई थी और वेंटिलेटर पर थी।

मस्तिष्क की एमआरआई से पता चला कि मस्तिष्क में एक बड़ा ट्यूमर था और यह सिर को नष्ट कर बाहर आ गया था। कुछ महीनों में यह फिर से एक विकराल आकार में बढ़ गया। डाॅक्टर ने आठ घंटे तक ऑपरेशन के बाद बालिका की जान बचाई। सर्जरी डाॅ. जितेंद्र और डाॅ. अभिषेक की सहायता से डाॅ. सुमित राज ने की।

डाॅक्टरों ने बताया कि ट्यूमर अत्यधिक संवहनी था। खोपड़ी भी प्रभावित हो रही थी, जिसे हटा दिया गया। इस ऑपरेशन को सफल बनाने में एनेस्थीसिया टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें डाॅ. आशुतोष और मिलिंद शामिल रहे। ऑपरेशन के अगले दिन मरीज होश में आ गया था। अब उसकी ठीक है।

छात्र-छात्राओं ने किया एम्स का भ्रमण

एम्स भोपाल में कक्षा 10 वीं और 11 वीं के छात्रों के लिए शैक्षिक भ्रमण किया गया। छात्रों ने एनाटाॅमी संग्रहालय देखा। इसके बाद मानव अंगों का अवलोकन किया। उन्होंने ट्रांसलेशनल मेडिसिन की विभिन्न प्रयोगशालाओं का दौरा किया। ऐसे उपकरण दिखाए गए, जिनका उपयोग डाॅक्टर विभिन्न रोगों के निदान के लिए उपयोग करते हैं। रक्त से डीएनए निकालने की प्रक्रिया, होमोजेनाइज़र, जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस उपकरण, यूवी ट्रांसिल्यूमिनेटर और पीसीआर मशीन सहित कई मशीनों का संचालन दिखाया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.