भोपाल में मनचले से परेशान होकर 14 वर्षीय किशोरी ने दी जान, स्कूल जाने से पहले खाया जहर

Updated on 16-12-2024 01:58 PM
भोपाल : ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के गांव में 14 वर्षीय एक किशोरी मनचले से इतनी परेशान हो गई थी कि उसने जहरीला घोल पीकर जान दे दी। आरोपित को भी नाबालिग बताया जा रहा है। ईंटखेड़ी थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली किशोरी कक्षा नौ में पढ़ती थी। शुक्रवार सुबह वह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी।सुबह करीब पौने आठ बजे वह घर के पास बने टायलेट में गई थी। वहां से बाहर निकलते ही पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने बुरी नीयत से उसे पकड़कर अश्लील हरकत की। किसी तरह हाथ छुड़ाकर लड़की रोती हुई घर के अंदर आई और कीटनाशक पी लिया।

नहीं बची जान

हालत बिगड़ने पर माता-पिता उसे लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे और उपचार के लिए भर्ती कराया। बेहोश होने के पहले किशोरी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अपनी मां को बता दिया था। शनिवार रात 12:15 बजे किशोरी की मौत हो गई। उसके बाद पुलिस ने मां के बयानों के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अभिरक्षा में ले लिया है।

बाइक सवार बदमाशों ने झपटा इ-रिक्शा से जा रही छात्रा का मोबाइल

राजधानी में मोबाइल लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रविवार को बाइक सवार बदमाश इ-रिक्शा में जा रही छात्रा से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पिपलानी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की है।

पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय अनुष्का जैन अयोध्यानगर में अपने परिवार के साथ रहती है। वह एक निजी कालेज में बीटेक की छात्रा है। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह रत्नागिरी तिराहे से प्रभात पेट्रोल पंप की ओर अपनी सहेली से मिलने जा रही थी।

पिपलानी पेट्रोल पंप से कुछ दूर पहले सहकारी परिसर के सामने एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसके हाथ से मोबाइल झपटा और फरार हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी के जरिए आरोपितों की तलाश शुरु की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.