कोटरा में चार गाड़ियों पर गिरा 30 साल पुराना पेड़

Updated on 24-06-2024 11:43 AM
भोपाल। मानसून की पहली तेज बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। 80 किलोमीटी प्रति घंटे चली आंधी के कारण चार इमली और कोटरा सुल्तानाबद क्षेत्र में पेड़ गिर गए। कोटरा सुल्तानाबाद क्षेत्र में 30 साल पुराना एक पेड़ चार गाड़ियों पर गिर गया।

इसकी सूचना निवासी कैलाश ने फायर कंट्रोल रूम को रात आठ बजे दी, लेकिन पेड़ को हटाने के लिए नगर निगम भोपाल का अमला नहीं पहुंचा। कैलाश ने बताया कि पेड़ के गिरने से कई घरों के बिजली के मीटर के तार टूट गए हैं। क्षेत्र में अंधेरा छा गया है। कई बार निगम के जिम्मेदार अफसरों को फोन कर चुके हैं, लेकिन रात 11 बजे तक कोई नहीं आया। इसके अलावा एक पेड़ चार इमली क्षेत्र में भी गिरा। वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली देर रात तक चलती रही। इसके चलते कई क्षेत्रों के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एमपी नगर, कोलार, करोंद, आनंद नगर, अयोध्या बायपास, मिनाल, समेत कई इलाकों में बार-बार बिजली गुल होती रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.