बुरहानपुर में बनवाया 4 कमरों का एक ताजमहल

Updated on 22-11-2021 09:54 PM

भोपाल  मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी को ताजमहल की तरह दिखने वाला घर बनाकर तोहफे में दिया है। यह असली ताजमहल की तरह ही दिखने वाला 4 बेडरूम का घर है। एमपी के ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर में एक पति ने अपने पत्नी के लिए दूसरा ताजमहल बनाया है। जानकारी के मुताबिक इसे बनाने में करीब तीन साल लगें। प्रेम की ये कहानी आनंद प्रकाश चौकसे की हैं। उन्होंने अपना घर हूबहू आगरा के ताजमहल की तरह बनवाया है। उन्होंने ये घर अपनी पत्नी मंजूषा को उपहार में दिया है।

  दूसरे ताजमहल को बनवाना एक बड़ी चुनौती रही। जिसके साथ साथ कई अड़चनें भी आई। लेकिन आनंद प्रकाश चौकसे के विश्वास ने नए ताजमहल को बनाने में आने वाली हर चुनौती का बखूबी सामना किया। ताजमहल जैसा घर बनवाने वाले इंजीनियर ने कठीन टास्क निभाया है। खुद आनंद चौकसे ताजमहल देखने गए और उसकी बारीकी का अध्ययन किया है। वहीं इस ताजमहल में 4 बेडरूम, किचन, लाइब्रेरी और मेडिटेशन रूम है। इसे बनाने में 2 से 3 साल लगे हैं। इस घर में मीनार भी हैं जिसका क्षेत्रफल 90x90 है। जिसे बनवाने के लिए आगरा के कारीगर भी बुलाए गए हैं। घर की गुंबद 29 फीट की ऊंचाई पर है।

 बताया जा रहा है कि घर के फर्श राजस्थान के मकराना से बनाया गया है। और फर्नीचर मुंबई के कारीगरों ने तैयार किया गया है। दरअसल बुरहानपुर में रहने वाले आनंद चोकसे हमेशा सोचते रहते थे कि उनके शहर बुरहानपुर में ताजमहल क्यों नहीं बनाया गया। क्योंकि शाहजहां की पत्नी मुमताज की मौत उसी शहर में हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि ताजमहल का निर्माण ताप्ती नदी के किनारे होना था, लेकिन बाद में आगरा में बनाया गया। जानकारी के मुताबिक 1632 में मुगल सम्राट शाहजहां ने यमुना नदी के तट पर एक संगमरमर का मकबरा बनवाया था। इसे उन्होंने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था। इसमें एक मस्जिद और एक गेस्ट हाउस शामिल है। इसे आज भी दुनिया के 7 अजूबों में से एक माना जाता है। इसे देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.