4 साल के बच्चे को शराब पिलाकर की जबरदस्ती, परिजनों को ऐसी हालत में मिला मासूम कि पसीज गया दिल, दर्दनाक है दास्तां

Updated on 16-11-2024 12:18 PM
नीमच: जिले के जीरन थाना क्षेत्र में एक हैवानियत की हदों को पार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 4 साल के मासूम का अपहरण कर उसके साथ शारीरिक शोषण और जबरन शराब पिलाने का सनसनीखेज मामले ने हड़कंप मचा दिया है। घटना में शामिल महिला पर तांत्रिक क्रिया करने का संदेह जताया जा रहा है। उसके घर से संदिग्ध सामग्री भी मिली है।

पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि बच्चा घर से 10 रुपए लेकर कुरकुरे लेने गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद लोगों ने बच्चे को आरोपी महिला के साथ जाते देखा था। जांच करने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

गांव के व्यक्ति से मिली जरूरी जानकारी


घटना की जानकारी के मुताबिक जीरन नगर निवासी मनीष राठौर का 4 वर्षीय बेटा आराध्य घर से कुछ देर के लिए बाहर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने घंटो उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस दौरान गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि उसने आखिरी बार आराध्य को मांगीबाई नामक महिला के साथ देखा था।

नग्न अवस्था में मिला मासूम


इस सूचना पर परिजन तुरंत महिला के घर पहुंचे, लेकिन महिला ने दरवाजा नहीं खोला। चिंतित परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो उनके होश उड़ गए। आराध्य नग्न अवस्था में पड़ा था और उसके पास ही तांत्रिक क्रियाओं में उपयोग होने वाली सामग्री बिखरी पड़ी थी। महिला नशे की हालत में थी और उसने बच्चे को भी जबरन शराब पिलाई थी। नशे की वजह से बच्चे ने चार बार उल्टी भी की।

बच्चे के शरीर पर मिले चोट के निशान


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। बच्चे को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। फिलहाल बच्चे का इलाज जारी है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.