इंदौर में सीनियर सिटीजंस के लिए बन रही 6 मंजिला इमारत, जहां उन्हें मिलेंगी सभी सुविधाएं

Updated on 25-07-2024 12:42 PM

 इंदौर इंदौर शहर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाया जा रहा आवासीय परिसर इस साल दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। नए साल से वरिष्ठ नागरिकों को यहां पर पारिवारिक माहौल में रहने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

व्यवसाय और नौकरी के लिए विदेश जाने वाले युवाओं के बुजुर्ग माता-पिता को यहां रहने का सर्वसुविधा युक्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा। छह मंजिला इमारत में बुजुर्गों के लिए सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा स्कीम नंबर 134 में छह मंजिला आवासीय सीनियर सिटीजन कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। 1910 वर्ग मीटर भूखंड पर 16.36 करोड़ रुपये की लागत से जी-प्लस छह मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा है।

बेसमेंट में पार्किंग

इसके बेसमेंट तथा तल मंजिल पर पार्किंग की सुविधा भी दी जाएगी, जिसमें चार पहिया और दो पहिया वाहन पार्क हो सकेंगे। कॉम्प्लेक्स में 32 फ्लैट बनाए जा रहे हैं, जिसमें वन बीएचके के 12 और दो बीएचके के 20 फ्लैट रहेंगे।

आईडीए के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी आरपी अहिरवार ने बताया कि साल के अंत तक कॉम्प्लेक्स का काम पूरा कर लिया जाएगा। यहां पर 60 से अधिक उम्र के बुजुर्गों को उनकी सुविधा के अनुसार आवास उपलब्ध हो सकेंगे।

एक स्थान पर सभी सुविधाएं

  • 6 मंजिला इमारत में पहले फ्लोर पर एक्टिविटी हो सकेंगी।
  • साइकोथेरेपी, डाइनिंग हॉल एक्टिविटी एरिया, कोर्टयार्ड आदि का समावेश रहेगा।
  • दूसरे से छठे तल तक प्रत्येक स्थल पर फ्लैट निर्मित किए गए हैं।
  • बुजुर्गों के लिए दो आधुनिक लिफ्ट रहेंगी।
  • यहां फिजियोथेरेपी कक्ष, योगा कक्ष और आधुनिक किचन भी बनाया जाएगा।
  • बाथरूम भी बुजुर्गों की सुविधा के अनुसार बनाए जाएंगे।
  • 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा, दवाइयां उपलब्ध होंगी।
  • कॉम्प्लेक्स के नीचे सुपर मार्केट भी बनाया जाएगा।
  • मनोरंजन के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है।

संचालन कैसे होगा अभी तय नहीं

सीनियर सिटीजन कॉम्प्लेक्स का संचालन कैसे होगा, यह अभी तय नहीं है। बुजुर्गों को किराए पर फ्लैट उपलब्ध होंगे या किसी एजेंसी के माध्यम से संचालन कराया जाएगा। इसका निर्णय होना बाकी है।

अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी के माध्यम से भी इसका संचालन कराया जा सकता है। ताकि सोसाइटी की तरह बुजुर्ग आपस में मिल-जुलकर रह सकें। संस्था के पदाधिकारी पूरे समय मौजूद रहकर बुजुर्गों का ख्याल रख सकेंगे।

यह रहेंगी विशेषताएं

  • 1910 वर्गमीटर भूखंड पर निर्माण
  • 16.38 करोड़ रुपये लागत
  • 20 फ्लैट बनाए जा रहे
  • 32 कारें बेसमेंट में हो सकेंगी पार्क
  • आठ दुकानें भी बनेंगी
  • 24 चिकित्सीय सेवाएं मिलेंगी


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.