भोपाल में सरेराह कारोबारी से नोटों से भरा बैग लूटा:सिर पर धारदार हथियार से हमला भी किया; टू व्हीलर पर सवार थे बदमाश

Updated on 01-06-2025 05:41 PM

भोपाल में सरेराह लूट की घटना सामने आई है। भोपाल गेट के पास करीब दो आरोपियों ने सिर पर चाकू मारकर मोबाइल कारोबारी का नोटों से भरा बैग झपट लिया। बैग में करीब 35 हजार रुपए कैश रखे थे। वारदात को शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 1:30 बजे अंजाम दिया है।

कारोबारी दुकान को बंद कर घर लौट रहे थे। पुलिस को रेकी के बाद लूट की आशंका है। फरियादी के करीबी और कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ करेगी।

शाहजहांनाबाद पुलिस ने बताया कि राजेश अठवानी (40) पुत्र आनंदराम अठवानी प्रभुनगर ईदगाह हिल्स में रहते हैं। वह घोड़ानक्कास इलाके में मोबाइल की शॉप का संचालन करते हैं। देर रात दुकान बंद कर घर के लिए लौट रहे थे।

भोपाल गेट के करीब कैंब्रिज स्कूल के पास में उन्हें बाइक सवार दो लड़कों ने हाथ देकर रोक लिया। बदमाशों ने सिर में किसी धारदार चीज से हमला किया और राजेश के बैग को छीन लिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

परिचितों के साथ अस्पताल पहुंचे

फरियादी ने वारदात के बाद तत्काल परिजनों और परिचितों को कॉल किया। लहूलुहान हालत में उनके साथ अस्पताल पहुंचे और प्रारंभिक उपचार कराया। इसके बाद थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने स्पॉट का निरीक्षण किया और तड़के सुबह करीब तीन बजे एफआईआर दर्ज की है।

एसीबी बोले सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

एसीपी अनिल बाजपेयी ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए घटना स्थल के पास पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक टीम फुटेज खंगालने का काम कर रही है। वहीं, एक अन्य टीम फरियादी के पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। जल्द आरोपियों का सुराग जुटाकर पूरे मामले का खुलासा करेंगे।

कलेक्शन एजेंट से लूट के आरोपी भी बेसुराग

फरियादी आदित्य आर्य (24) छोला इलाके में रहता है। वह बी.कॉम ग्रेजुएट है और फिलहाल नमक कंपनी में बतौर कलेक्शन एजेंट काम करता है। बुधवार सुबह कलेक्शन के लिए निकला था। पुराने शहर के ईदगाह हिल्स, शाहजहांनाबाद, काजी कैंप और टीला जमालपुरा से कंपनी का कैश कलेक्ट करते हुए अस्सी फीट रोड नई मंडी के पास पहुंचा था। वहां दो पहिया वाहन पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें चलती गाड़ी से गिराने के बाद लूट लिया था। इस मामले में भी आरोपी बेसुराग हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.