69 आतंकियों वाली भोपाल सेंट्रल जेल में मिला कैमरा लगा चीनी ड्रोन, खुफिया एजेंसियों ने शुरू की जांच

Updated on 09-01-2025 01:17 PM
भोपाल। सेंट्रल जेल के भीतर एक चीनी ड्रोन मिला है। काले रंग के इस ड्रोन में कैमरे भी लगे हैं। इसकी बैटरी भी चार्ज पाई गई है। इस जेल में 69 आतंकवादी बंद हैं, जो अलग-अलग संगठनों से संबंध रखते हैं। ऐसे में ड्रोन मिलने से खलबली मची हुई है।अभी तक यह सामने नहीं आ पाया है कि ड्रोन किसने और किस उद्देश्य से भेजा। पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने इसकी पड़ताल शुरू कर की है।
कैमरा व फुल चार्ज मिला ड्रोन
जेल अधीक्षक राकेश कुमार भांगरे ने बताया कि जेल में ब-खंड के पास एक दोमंजिला बिल्डिंग बन रही है। यहां स्थित हनुमान मंदिर के पीछे बुधवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे एक ड्रोन गिरा पाया गया। इस पर सबसे पहले नजर वहां ड्यूटी कर रहे जेल प्रहरी सोनेवाल चौरसिया की पड़ी थी।
उसे कब्जे में लेकर चेक किया गया, तो उसमें लगी बैटरी चार्ज पाई गई। काले रंग के इस ड्रोन में कैमरे भी लगे हैं। इसके साथ ही चालू होने पर इसमें रंग-बिरंगी लाइट भी जलती हैं। जांच के दौरान ड्रोन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
हालांकि प्रारंभिक जांच में चीन निर्मित यह ड्रोन खिलौना प्रतीत हो रहा है, लेकिन अति सुरक्षा वाले क्षेत्र में इसके पहुंचने को काफी गंभीरता से लिया है। घटना के बारे में डीजीपी, डीजी जेल, अन्य आला अधिकारियों को बता दिया गया है। खुफिया एजेंसियां ने भी इसकी जांच शुरू कर दी है।
ड्रोन की कर रहे जांच
गांधी नगर थाना प्रभारी सुरेश फरकले ने बताया कि ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है कि आखिर कैसे यह जेल के अंदर तक पहुंच गया है। इसके लिए जेल में कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं।

जेल में बंद आरोपियों में से दो को फांसी की सजा
भोपाल सेंट्रल जेल के उच्च सुरक्षा वाले सेल में सिमी के 23 आतंकी हैं। उनके साथ पापुलर फ्रंट आफ इंडिया के 21, हिज्ब उत तहरीर के 17, आइएसआइएस के चार और जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश के चार आतंकी बंद हैं।

यहां 2008 में हुए अहमदाबाद ब्लास्ट मामले में फांसी की सजा पाए दो आतंकी सबली उर्फ साबित अब्दुल करीम मुस्लिम और कमरुद्दीन चांद मोहम्मद नागौरी को भी रखा है, इसलिए ड्रोन को लेकर खलबली है।

2016 में जेल ब्रेक कर चुके हैं आतंकी
30-31 अक्टूबर 2016 को सेंट्रल जेल भोपाल में जेल ब्रेक की घटना हो चुकी है, तब यहां से सिमी के आठ खतरनाक आतंकी प्रधान प्रहरी रमाशंकर का गला रेतकर जेल से फरार हो गए थे।
हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जेल से 10 किलोमीटर दूर मनीखेड़ी के पठार पर सभी को एनकाउंटर में मार गिराया था।
सीसीटीवी फुटेज देख कर रहे जांच
हरिनारायणचारी मिश्र, पुलिस आयुक्त, भोपाल ने कहा कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। शुरुआती जांच में चीनी ड्रोन दिख रहा है। तकनीकी विशेषज्ञों से भी इसकी जांच कराई जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.