बीयू के मुंशी प्रेमचंद हॉस्टल की हालत जर्जर:छात्र खतरे के साये में रहने को मजबूर, गिर चुका है छत का बड़ा हिस्सा

Updated on 19-02-2025 12:44 PM

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के मुंशी प्रेमचंद हॉस्टल में रहने वाले छात्र इन दिनों खस्ताहाल भवन में जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर हैं। जर्जर इमारत में गिरता प्लास्टर, टूटे दरवाजे और बदहाल टॉयलेट्स यहां की स्थिति बयां कर रहे हैं। करीब 15 दिन पहले हॉस्टल की छत का एक बड़ा हिस्सा एंट्रेंस पर गिर गया था। कुछ छात्र ठीक उसी समय गुजरे थे, वे बाल-बाल बच गए। इस घटना ने हॉस्टल की जर्जर हालत को और उजागर कर दिया है। हॉस्टल में रहने वाले 60 से अधिक छात्र हर रोज इसी डर के साये में रह रहे हैं कि कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए। जानकारी के अनुसार इस हॉस्टल की बिल्डिंग 44 साल पुरानी है।

छत से बरसता प्लास्टर, टूटते दरवाजे हॉस्टल के कई कमरों की छत इतनी कमजोर हो चुकी हैं कि आए दिन प्लास्टर झड़ता रहता है। छात्रों का कहना है कि इस वजह से कई बार उनके लैपटॉप और मोबाइल तक क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। डर का आलम यह है कि छात्र रात में भी सहमे रहते हैं, कहीं सोते समय छत का कोई बड़ा हिस्सा न गिर जाए। वहीं, कई दरवाजे या तो टूट चुके हैं या बेहद कमजोर हो गए हैं, जिन्हें छात्र रस्सियों से बांधकर जैसे-तैसे इस्तेमाल कर रहे हैं।

गंदगी से भरा किचन, चोक टॉयलेट्स छात्रों ने शिकायत की है कि हॉस्टल के मेस की स्थिति दयनीय है। गंदगी और अव्यवस्था के बीच खाना बनता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने का खतरा बना हुआ है। टॉयलेट्स की हालत इतनी खराब है कि वे अक्सर जाम रहते हैं, जिससे छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के मुंशी प्रेमचंद हॉस्टल की छत का बड़ा हिस्सा मंगलवार देर रात गिर गया। यह हिस्सा एंट्रेंस पर स्थित था। घटना के समय वहां से कुछ छात्र गुजरे थे, जिनके गुजरने के तुरंत बाद यह हिस्सा गिरा। इस हादसे में छात्र बाल-बाल बच गए। छात्रों का आरोप है मंगलवार रात से यहां छत गिरी है मगर अभी तक प्रबंधन की तरफ से इसकी कोई खैर खबर नहीं ली गई है। बता दें कि मुंशी प्रेमचंद हॉस्टल की इमारत करीब 44 साल पुरानी है। छात्रों के मुताबिक यहां कभी भी सही तरीके से मेंटेनेंस नहीं किया गया। हालांकि विश्वविद्यालय का कहना है कि जल्द ही इसकी मरम्मत करवाई जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.