कांवड़ यात्रा में सेवा और संरक्षण का संगम:नर्मदापुरम से भोपाल तक रोप रहे पौधे, तीसरे दिन मंडीदीप पहुंची यात्रा

Updated on 28-07-2025 11:40 AM

श्रावण मास के पावन अवसर पर सेवा का संकल्प जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित बाबा बटेश्वर कांवड़ यात्रा ने धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया है। 25 जुलाई को नर्मदापुरम से प्रारंभ हुई इस पदयात्रा का समापन 28 जुलाई को हो रहा है। तीसरे दिन यात्रा मंडीदीप पहुंची, जहां कांवड़ियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा और माला पहनाकर स्वागत किया गया।

यात्रा के प्रमुख आयोजकों चेतन भार्गव और प्रकाश मालवीय ने बताया कि कांवड़िये मार्ग में पड़ने वाले गांवों व कस्बों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोप रहे हैं। खास बात यह है कि इन पौधों की देखरेख का संकल्प स्थानीय लोग स्वयं ले रहे हैं, जिससे यह पर्यावरणीय पहल स्थायी स्वरूप ले सके। यात्रा का उद्देश्य केवल भोलेनाथ का जलाभिषेक ही नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।

करीब 700 से अधिक श्रद्धालु इस पदयात्रा में शामिल हैं। युवा कांवड़िये हाथों में तिरंगा और कांवड़ लेकर नर्मदा जल के साथ "बोल बम" के जयकारे लगाते हुए भोपाल की ओर बढ़ रहे हैं। यात्रा जबलपुर रोड होते हुए भोपाल के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी और 28 जुलाई को श्री बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर नर्मदा जल से बाबा भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों कृष्ण राज तोमर, श्रीराम पाठक, भास्कर यादव और यश जैन ने मंडीदीप में कांवड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह यात्रा सेवा, संकल्प और संस्कृति का प्रतीक बन गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.