देश की आजादी में बलिदान देने वाले वीर सपूतों का स्मरण करने का दिन

Updated on 12-08-2024 06:57 PM

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय ध्वज के गौरवगान और राष्ट्र की आजादी में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों का स्मरण करने का दिन है तिरंगा यात्रा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले पा रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में रविवार को आयोजित तिरंगा यात्रा को संबोधित कर रहे थे।

तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जनपद पंचायत चीचली के सरस्वती विहार स्टेडियम में सम्पन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकगण शामिल थे। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान तिरंगा रैली, तिरंगा वाहन रैली और देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वो वीर सपूतों के बलिदान को चिरस्थायी बनाने के लिए सबके बीच देशभक्ति की भावना मजबूत करें। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, रामप्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह जैसे अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण किया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्ष 2047 के लिए विकसित भारत का विजन देखा है। इस विजन को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक का सक्रिय सहयोग जरूरी है। उन्होंने तिरंगा रैली में नागरिकों को देश की रक्षा करने का संकल्प भी दिलाया।

गाडरवारा में होगी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने बताया कि इस वर्ष नवम्बर माह में गाडरवारा में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि चीचली में स्टेडियम निर्माण के लिए टेण्डर की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने पौधरोपण किया। नागरिकों ने नगरीय निकाय गाडरवारा की सड़कों के डिवाइडर पर पौधरोपण किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.