मैदान में लावारिस पड़े नवजात के शव को नोंच रहा था श्वान, बच्चों ने शोर मचाकर छुड़ाया

Updated on 29-11-2024 12:49 PM
भोपाल। राजधानी के पिपलानी इलाके में 50 क्वार्टर के पास पुलिस ने एक नवजात का शव बरामद किया है। मैदान में नवजात के शव को एक श्वान नोंच रहा था। मैदान में खेलने पहुंचे बच्चों ने जब यह देखा तो उन्होंने शोर मचाया और पत्थर मारकर किसी तरह श्वान के चंगुल से नवजात के शव को कुत्ते से छुड़वाया। इसके बाद बच्चों ने स्वजन को इसके बारे में बताया।

शव को पीएम के लिए भेजा

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को बरामद कर पीएम के लिए भिजवाया। आशंका जताई जा रही है कि रात के अंधेरे में कोई शख्स नवजात के शव को मैदान में फेंक गया होगा। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है। नवजाता को किसने और कब फेंका, इसकी जांच के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

पुलिस के अनुसार 50 क्वार्टर इलाके में बुधवार को कुछ बच्चों को श्वान के मुंह में नवजात का शव दिखाई दिया था। लोगों ने देखा तो नवजात का शव क्षत-विक्षत दिखाई दे रहा था। एसआई रामराज ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इन्हें देखकर संदिग्ध की पहचान की जा रही है। नजदीक स्थित अस्पतालों में हाल ही के दिनों में हुई डिलीवरी की जानकारी भी निकाली जा रही है। पुलिस के मुताबिक शव देखकर ऐसा लग रहा है कि प्री-मेच्योर डिलीवरी हुई है। पीएम रिपोर्ट से यह बात स्पष्ट हो जाएगी।

तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

उधर, शाहजहांनाबाद स्थित पुलिस लाइन में तीसरी मंजिल पर शेड पर काम कर रहे मजदूर की गिरने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के मुताबिक मूलत: उत्तर प्रदेश का रहने वाला 45 वर्षीय बेटालाल क्षेत्र की एक मल्टी में रहता था। वह मजदूरी करता था। बुधवार सुबह वह पुलिस लाइन में तीसरी मंजिल पर बने शेड में पुट्टी भरने का काम कर रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से वह तीन मंजिल से नीचे सड़क गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ देर चले उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.