त्योहार पर चलेंगी एक दर्जन स्पेशल ट्रेन… यूपी, बिहार और मुंबई के यात्रियों को मिलेगी राहत

Updated on 15-10-2024 11:50 AM
भोपाल । आगामी त्योहारी सीजन के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए रेलवे ने दीपावली और छठ त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें एक दर्जन स्पेशल ट्रेनें भोपाल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से गुजरेंगी। इसके चलते बिहार, उप्र व मुंबई जाने व वहां से आने वाले यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।

एलटीटी-दानापुर दैनिक विशेष


01143 दैनिक विशेष ट्रेन 22 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रतिदिन 10.30 बजे एलटीटी मुंबई से प्रस्थान करेगी, अगले दिन 18.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। 01144 दैनिक विशेष 23 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रतिदिन 21.30 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी, तीसरे दिन 04.50 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी।


सीएसएमटी-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल


01145 साप्ताहिक विशेष 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को 11.05 बजे सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान करेगी, तीसरे दिन 02.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। 01146 साप्ताहिक विशेष 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को 21.00 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी, तीसरे दिन 08.15 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी।


पुणे-दानापुर दैनिक विशेष


01205 दैनिक विशेष 25 अक्टूबर से 7 नवंबर तक प्रतिदिन 15.30 बजे पुणे से रवाना होगी और अगले दिन 2 बजे दानापुर पहुंचेगी। 01206 दैनिक विशेष 27 अक्टूबर से 09 नवंबर तक प्रतिदिन 05.30 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18.15 बजे पुणे पहुंचेगी।


सीएसएमटी-अगरतला साप्ताहिक विशेष


01065 साप्ताहिक विशेष 31 अक्टूबर से 07 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को 11.05 बजे सीएसएमटी, मुंबई से रवाना होगी और रविवार को 01.10 बजे अगरतला पहुंचेगी । 01066 साप्ताहिक विशेष 03 नवंबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को 15.10 बजे अगरतला से रवाना होगी और बुधवार को 03.50 बजे सीएसएमटी, मुंबई पहुंचेगी।


एलटीटी मुंबई-बनारस साप्ताहिक विशेष


01053 साप्ताहिक विशेष 30 अक्टूबर और 06 नवंबर को एलटीटी मुंबई से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.05 बजे बनारस पहुंचेगी। 01054 साप्ताहिक विशेष गुरुवार 31 अक्टूबर और 07 नवंबर को 20.30 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.55 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी।


एलटीटी-दानापुर द्वि-साप्ताहिक विशेष


01009 द्वि-साप्ताहिक विशेष 26, 28, 02 और 04 नवंबर को सोमवार और शनिवार को 12.15 बजे एलटीटी मुंबई से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। 01010 द्वि-साप्ताहिक विशेष 27, 29 अक्टूबर, 03 नवंबर और 05 नवंबर को प्रत्येक मंगलवार और रविवार को 18.15 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.55 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी।


एलटीटी-समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष


01043 साप्ताहिक विशेष गुरुवार 31 अक्टूबर और 7 नवंबर को एलटीटी मुंबई से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। 01044 साप्ताहिक विशेष 1 नवंबर और 8 नवंबर तक शुक्रवार को 23.20 बजे समस्तीपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 07.40 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.