महू में ट्रेनी आर्मी ऑफिसर के साथ नाइट आउट कर रही युवती से गैंगरेप, आरोपितों की तलाश में लगी पुलिस की आठ टीमें

Updated on 12-09-2024 12:03 PM

इंदौर, महू।  इंदौर के करीब महू में दो प्रशिक्षु सैन्य अधिकारी और उनके साथ मौजूद युवतियों को बंधक बनाकर मारपी करने और सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इधर पुलिस ने कल रातभर घटनास्थल और आस-पास के इलाके की सर्चिंग की।


रातभर आरोपितों की तलाश की गई

इसके साथ ही पुलिस द्वारा रात भर आरोपितों की तलाश की गई। अब तक 2 के अलावा अन्य किसी भी आरोपित को पकड़ने ने पुलिस को सफलता नहीं मिली है। रात भर पुलिस ने चारों आरोपितों के घर, उनके रिश्तेदारों के घर, जहां वह जा सकते हैं उन सभी जगहों पर सर्चिंग की है।


मोबाइल लोकेशन से पता लगाने की कोशिश


बुधवार सुबह से गुरुवार सुबह 5 बजे टीमें आरोपितों को ढूंढती रही। इसके बाद उन्हें दो घंटे के आराम के बाद सुबह 7 बजे से पुनः सर्चिंग के लिए लगा दिया गया। साथ ही मोबाइल लोकेशन से भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार रात में पकड़े गए दो पकड़े गए आरोपितों के नाम अनिल व पवन हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


पुलिस कर रही पूछताछ, क्या पहले भी की है ऐसी वारदात?


ट्रेनी सैन्य अफसरों और उनकी साथी युवतियों के साथ हुई इस घटना को लेकर इलाके के लोग डरे हुए हैं। पुलिस के अनुसार कुल छह आरोपितों ने वारदात को अंजाम दिया है। इसमें से दो को ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपितों ने पहले भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया हो। अभी पकड़े गए दो आरोपितों से पूछताछ जारी है।


यह है पूरी घटना


महू में ट्रेनिंग लेने के लिए आए अधिकारी कौशल सिंह निवासी बरेली (उप्र) अपनी दो युवतियों के साथ घूमने के लिए जाम गेट पर गए थे। इन्होंने घूमने के लिए किराए की कार ली थी। ये लोग फायरिंग रेंज के करीब खड़े होकर बात कर रहे थे, इसी दौरान वहां 6 बदमाश आ गए।


बदमाशों ने इसने मारपीट की और रुपये छीन लिए। इसके बाद एक अधिकारी और युवति से कहा कि वो 10 लाख रुपये लेकर आएं। बाकी दोनों को बंधक बना लिया। इसके बाद बंधक युवति और अधिकारी को अलग-अलग ले गए। युवति के साथ बदमाशों ने गैंगरेप किया।


बदमाशों के जिस ट्रेनी अधिकारी को छोड़ा था, उसने अपने कमांडिंग ऑफिसर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.