स्वस्थ समाज वही होता है जिसमें सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास शामिल हो : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 23-10-2021 06:38 PM

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि "किसी भी राष्ट्र की छवि का आधार उसके समाज की जागरूकता और कर्त्तव्य बोध से होता है। जहाँ समाज अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहता है, वहां संवैधानिक व्यवस्था का संचालन भी प्रभावी ढंग से होता है। समाज की ताकत उसके सदस्यों की एकता, विश्वास, पारस्परिक सहयोग और सामूहिक प्रयासों में होती है। स्वस्थ समाज वही होता है जिसमें सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास शामिल हो। ये ही समावेशी विकास का आधार है।


राज्यपाल मंगूभाई पटेल रविंद्र नाट्य गृह इंदौर में मध्यप्रदेश सेवा अलंकरण समारोह 2021 को संबोधित कर रहे थे। योगेंद्र महंत, वरिष्ठ पत्रकार विजय दास सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


सम्मानित हुई प्रतिभाएँ
समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति रेणु जैन, भोपाल के नाड़ी वैद्य चंद्रशेखर तिवारी, बीएसएफ के आईजी अशोक यादव एवं समाज के कल्याण एवं चिकित्सा क्षेत्र में योगदान देने वाली अन्य विभूतियों को भी सम्मानित किया गया।


प्रतिभाशाली व्यक्तियों के योगदान से हो सकेगा प्रदेश का समावेशी विकास
राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश सेवा अलंकरण समारोह 2021 में अति उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए सम्मानित किया जाना एक स्वस्थ और सार्थक पहल है। प्रदेश की इन विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित करने से समाज में सहयोग और एकता का वातावरण निर्मित होता है। किसी भी प्रदेश के समग्र विकास में सभी प्रतिभावान एवं समर्थ वर्ग के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

 इन सभी व्यक्तियों की जिम्मेदारी है कि उन्होंने जो उपलब्धियाँ हासिल की है उससे समाज के अन्य व्यक्तियों को भी इस तरह की उपलब्धि प्राप्त करने की प्रेरणा दें। समाज में छुपी विभिन्न प्रतिभाओं को निखारने और उजागर करना भी हम सभी का उत्तर दायित्व है। उन्होंने कहा कि आप मध्यप्रदेश के वंचित वर्गों के कल्याण में अपनी इन प्रतिभाओं का बेहतर उपयोग करेंगे और प्रदेश के समग्र एवं समावेशी विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.