बैरागढ़ के बोरवन पार्क में पहुंचा सियारों का झुंड, सैर करने वाले लोगों में दहशत

Updated on 12-09-2024 12:26 PM
 भोपाल , संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में झील किनारे स्थित बोरवन पार्क में बुधवार को सुबह सियारों का एक झुंड चहलकदमी करते देखा गया। यह देखकर यहां सैर करने वाले लोग दहशत में आ गए। कुछ लोगों ने इस वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया। यह वीडियो कुछ ही समय में बहूप्रसारित हो गया।

गौरतलब है कि बैरागढ़ के पार्क में बड़ी संख्या में लोग सुबह एवं शाम के समय सैर करने पहुंचते हैं। यह पार्क बड़ा तालाब के किनारे स्थित है। बुधवार को सैर करने बोरवन पार्क पहुंचे कुछ लोगों ने दूर से सियारों का झुंड देखा तो दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शी नरेश गिदवानी के अनुसार हमने दूर से ही वीडियो बनाया और बाहर निकल आए। दूरी अधिक होने के कारण वीडियो में साफ नजर नहीं आ रहा है कि सियार थे या लोमड़ियों का झुंड था।

सतर्क रहने की अपील


बोरवन क्लब के अध्यक्ष जगदीश आसवानी के अनुसार पार्क में सियार नहीं हैं। कुछ लोमड़ियां हैं, जो एक छोर पर कभी-कभी नजर आती हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आसवानी के अनुसार वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अंधेरे में पार्क में सैर करने न जाएं। कुछ लोग सुबह रौशनी होने से पहले ही पार्क में पहुंच जाते हैं। ऐसे समय में जानवर हमला कर सकते हैं। बोरवन क्लब भी लोगों को सतर्क कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.