करोंद में मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, बुलाने पड़े निजी टैंकर

Updated on 06-06-2024 12:02 PM

भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के करोंद चौराहे पर स्थित एक मोबाइल दुकान में बुधवार - गुरुवार की दरमियानी रात करीब दो बजे भीषण आग लग गई । इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकलों ने डेढ़ से दो घंटे में आग पर काबू पा लिया था। आग लगने से दुकान में रखे महंगे मोबाइल समेत लाखों का माल जलकर खाक हो गया। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शार्ट सर्किट पता चला है।

दो फायर स्टेशनों से पहुंचीं दमकलें

नगर निगम के फायर कर्मचारी पंकज यादव ने बताया कि बुधवार रात दो बजे कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि करोंद क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल दुकान में आग लग गई है। जहां से जानकारी मिलते ही कबाड़खाना और गांधीनगर फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया था। दुकान में लगी भीषण आग पर लगभग साढ़े तीन बजे तक काबू पा लिया गया था।

लाखों का सामान स्वाहा

इस दौरान दुकान के मालिक वीर सिंह विश्वकर्मा भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि दुकान में मोबाइल, कूलर व अन्य इलेक्ट्रानिक सामान रखा हुआ था। जो कि आग लगने से पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। यह भी बताया जा रहा है कि फायर दमकलों द्वारा आग बुझाते समय पानी की आपूर्ति कम पड़ गई थी । इससे निशातपुरा थाना पुलिस द्वारा निजी टैंकरों की मदद लेना पड़ी। तब जाकर आग पर काबू पाया गया। हालांकि अभी आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.