मानसरोवर काम्प्लेक्स के सी ब्लाक के बेसमेंट में लगी भीषण आग

Updated on 17-06-2024 01:07 PM
भोपाल। सात नंबर बस स्टाप स्थित मानसरोवर काम्प्लेक्स के सी ब्लाक में शनिवार शाम करीब चार बजे अचानक भीषण आग लग गई। ब्लाक के बेसमेंट में पड़े कचरे में यह आग लगी थी, जो बढ़कर एक बंद दुकान के अंदर तक पहुंच गई। हालांकि आग लगने से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन कचरे में लगी आग से उठते हुए धुएं को देखकर ब्लाक में अफरा-तफरी मच गई। जो गार्ड ब्लाक में नौकरी करते हैं। उन्होंने आग की सूचना फायर कंट्रोल रूम में 4.32 मिनट पर दी।

इसके 15 मिनट बाद पुल बोगदा, माता मंदिर, आइएसबीटी, गोविंदपुरा और फतेहगढ़ फायर स्टेशन से दमकलों को रवाना किया गया। फायर आफिसर रामेश्वर नील ने बताया कि बेसमेंट के कचरे में लगा लगी थी, जो दुकान एक बंद दुकान के अंदर तक पहुंच गई थी। उस के अंदर थी कचरा भरा हुआ था। आग के लगने के कारण का पता नहीं चला है।

बेसमेंट के गड्ढे में कचरे के ढेर में लगी आग

ब्लाक के एक कर्मचारी राजाराम ने बताया कि बेसमेंट के कार्नर पर एक गड्ढा है। जहां पर लोग कचरा डाल जाते हैं। वहां कचरा का ढेर लगा हुआ था। गड्ढे के समीप एक बंद दुकान हैं, जिसका पीछे से शटर टूटा हुआ था। इस कारण वहां डाला जाने वाला कचरा बंद दुकान के अंदर तक फैल हुआ था। इस वजह से बंद दुकान के अंदर तक आग पहुंच गई। चार बजे लगी आग घंटे भर बाद पहुंची दमकलें मानसरोवर काम्प्लेक्स के बेसमेंट में लगी आग को काबू करने के लिए नगर निगम की दमकलें घंटे भर बाद पहुंची। ब्लाक के लोगों ने बताया कि आग लगते ही सूचना दी गई थी, लेकिन दकमलों को पहुंचने में काफी समय लगा। इस कारण आग बढ़ती गई। शाम साढ़े पांच बजे तक मौके पर पांच फायर फाइटर और एक छोटी दमकल पहुंची। जिन्होंने बेसमेंट में लगी आग को काबू किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.