अखंड भारत स्मृति दिवस पर निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा:सुबह 8 बजे से कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन

Updated on 14-08-2025 03:32 PM

अखंड भारत स्मृति दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजधानी की सड़कों पर देशभक्ति का अनोखा नजारा दिखेगा। सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्था कर्मश्री के तत्वावधान में विशाल तिरंगा यात्रा सुबह 10 बजे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर, कोलार स्थित मदर टेरेसा स्कूल के सामने से प्रारंभ होगी। यात्रा संत हिरदाराम नगर तक जाएगी। इस दौरान कई मुख्य मार्गों पर यातायात परिवर्तित रहेगा और पुलिस ने वैकल्पिक रूट तय किए हैं।

यात्रा का रूट

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर से शुरू होकर डी मार्ट चौराहा, ललिता नगर, कोलार थाना, बीमाकुंज, नयापुरा, सर्वधर्म पुलिया, चूनाभट्टी चौराहा, कोलार गेस्ट हाउस तिराहा, मैनिट चौराहा, माता मंदिर, न्यू मार्केट, रोशनपुरा चौराहा, बाणगंगा चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा, कमलापार्क, रेतघाट चौराहा, वीआईपी रोड, खानूगांव चौराहा, लालघाटी, हलालपुरा बस स्टैंड, बैरागढ़ चंचल चौराहा, कालीमंदिर तिराहा, आकाश गार्डन होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि उपज मंडी, भैंसाखेड़ी पर यात्रा का समापन होगा।

कोलार क्षेत्र

  • कोलार डेम रोड से डीमार्ट चौराहा, चूनाभट्टी की ओर आने वाले बड़े, मध्यम एवं यात्री वाहन सुबह 8 बजे से गोलजोड़ चौराहा होकर वैकल्पिक मार्ग से चलेंगे।
  • कोलार गेस्ट हाउस तिराहा, चार इमली, 5 नंबर, राजीव गांधी चौराहा से कोलार डेम की ओर जाने वाले वाहन प्रशासन अकादमी, मनीषा मार्केट, बाबानगर, जेके अस्पताल, दानिश कुंज होते हुए गोलजोड़ की तरफ जाएंगे।
  • नेहरू नगर, रातीबढ़ से चूनाभट्टी होते हुए मंदाकिनी या डीमार्ट जाने वाले वाहन बाबा नगर, जेके अस्पताल, दानिश कुंज से आगे बढ़ेंगे।
  • यात्रा के दौरान डीमार्ट चौराहा, मानसरोवर डेंटल कॉलेज तिराहा, दानिश कुंज, जेके अस्पताल तिराहा, बाबा नगर तिराहा, कलियासोत तिराहा, कोलार गेस्ट हाउस तिराहा, राजीव गांधी चौराहा से यातायात परिवर्तित होगा।

न्यू मार्केट और वीआईपी रोड क्षेत्र

रोशनपुरा से रेतघाट व वीआईपी रोड की ओर जाने वाले वाहन गांधी पार्क, पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, पीएचक्यू, तलैया थाना, मोती मस्जिद, भारत टॉकिज, हमीदिया रोड मार्ग से जाएंगे।

बैरागढ़ क्षेत्र

  • सीहोर से बैरागढ़-लालघाटी-भोपाल की ओर आने वाले बड़े, मध्यम व यात्री वाहन खजूरी बायपास से मुबारकपुर होकर गांधी नगर, लालघाटी आएंगे।
  • लालघाटी से बैरागढ़ होते हुए सीहोर-इंदौर जाने वाले वाहन भी यही मार्ग अपनाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.