भोपाल में बैंक अकाउंट बेचने वाली गैंग का गुर्गा गिरफ्तार:झुग्गी बस्ती, मजदूरों के दस्तावेजों पर खाते खुलवाते

Updated on 12-12-2024 01:57 PM

भोपाल पुलिस ने साइबर क्रिमिनल्स को बैंक अकाउंट बेचने वाली गैंग के गुर्गे को पकड़ा है। आरोपी 10-10 हजार रुपए में खाते बेचा करते हैं। ये खाते गरीब-मजदूरों के दस्तावेजों पर खुलवाए जाते हैं।

बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी आतिफ खान (35) को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी। कोर्ट से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। आतिफ उत्तरप्रदेश के ललितपुर का रहने वाला है। उसकी गैंग का सरगना अजय शर्मा और सदस्य पंकज सेन फरार हैं। दोनों झांसी (उत्तरप्रदेश) के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

दावा किया जा रहा है कि आरोपी आतिफ के पास से दो मोबाइल फोन, फर्जी तरीके से खोले गए खातों की बैंक किट, पासपोर्ट और दूसरे दस्तावेज बरामद किए गए हैं। हालांकि, उसे आसानी से जमानत मिलने पर पुलिस जांच पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

अयोध्या नगर थाने के टीआई महेश लिल्लारे ने बताया, 'आरोपी आतिफ साइबर ठग गिरोह और फर्जी तरीके से करंसी एक्सचेंज करने वाली गैंग का जालसाज है। पूछताछ में उसने बताया कि 1 साल से वह भोपाल के कोलार इलाके में किराए से रह रहा है। स्लम एरिया में रह रहे लोगों को कम ब्याज दर पर लोन दिलाने का झांसा देकर उनके दस्तावेज लेता था। इसके बाद फेडरल बैंक एमपी नगर में उनके नाम के खाते खुलवाकर बेच देता था। पुलिस ने उसके पास से फर्जी तरीके से खुलवाए गए चार बैंक अकाउंट की पासबुक, फर्जी सिम, पासपोर्ट की कॉपी जब्त की है।'

ज्यादातर मजदूर होते थे टारगेट आरोपी आतिफ, अजय के कहने पर भोपाल आया था। अजय ने उससे कहा था कि स्लम एरिया, रेन बसेरा और मजदूर के पीठे (जहां मजदूर जमा होते हैं) में पेंठ बना ले। उनके दस्तावेज कम दर में लोन दिलाने का झांसा देकर हासिल करो।

आरोपी ऐसा ही कर रहा था। वह मजदूरों को झांसा देता था कि उनके दस्तावेज पर अकाउंट खुलवाएगा, इस अकाउंट का इस्तेमाल करने के बदले में पांच हजार रुपए महीना उन्हें दिया जाएगा। काम खत्म होने पर बैंक अकाउंट संबंधी सभी दस्तावेजों को लौटा दिया जाएगा।

मीनाल पर मजदूरों को फंसा रहा था, पकड़ा गया आरोपी बीते कई दिनों से शहर के मीनाल गेट नंबर दो के पास स्थित पीठे पर आता था। यहां वह मजदूरों को अपनी बातों में फांस रहा था। दो मजदूर उसके बहकावे में आकर अकाउंट खुलवाने के लिए राजी भी हो गए। दोनों ने अपने दस्तावेज आरोपी को सौंप दिए थे। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पूर्व में फर्जी तरीके से खाते खुलवाकर कितने खाते बेच चुका है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.