बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चीतल का अवैध शिकार कर हो रही थी पार्टी तभी पहुंचा वन विभाग, फिर जो हुआ...

Updated on 17-11-2024 11:42 AM
उमरियाः मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन विभाग ने कार्रवाई की है। उन्होंने, चीतल का अवैध शिकार करने वाले तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। दरअसल, शनिवार के दिन वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग पालतू कुत्ते की मदद से जंगल मे चीतल का अवैध शिकार कर पार्टी कर रहे हैं।

मुखबिर की सूचना के आधार पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उच्च अधिकारियों को सूचना देने के बाद उनके निर्देश पर परिक्षेत्र अधिकारी पतौर अर्पित मैराल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने उमरिया बकेली गांव में अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान तीन शिकारी पकड़ में आए। शिकारियों में रामलाल बैगा (40 साल), कमलेश बैगा (35 साल) और छोटेलाल लोनी (40 साल) को चीतल के मांस के साथ पकड़ा।

टाइगर रिजर्व में अवैध एंट्री कर चीतल का शिकार


पतौर रेंजर अर्पित मैराल ने बताया कि उक्त सभी तीनो आरोपियों ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर रेंज अंतर्गत बीट बमेरा के पतमन हार में अवैध एंट्री की। साथ ही चीतल का मांस खाने के उद्देश्य से शिकार किया जाना स्वीकार किया है। टीम ने उनके पास से चीतल का कच्चा और पका मांस और शिकार में उपयोग कुल्हाड़ी जब्त किया गया है।

कोर्ट ने भेजा जेल


आरोपियों को वन अपराध प्रकरण क्रमांक 454/13 दिनांक 15.11.2024 दर्ज करने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आज यानी शनिवार दिनांक 16.11.2024 को जिला न्यायालय उमरिया में प्रस्तुत किया गया। यहां से माननीय न्यायालय ने उक्त सभी तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.