भोपाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय यात्री का पैर फिसला, कंधे में आई चोट

Updated on 14-11-2024 12:06 PM

भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन पर इन दिनों ट्रेन से उतरते समय फिसलने की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। रविवार 10 नवंबर को समता एक्सप्रेस से उतरते समय एक महिला बिंदु परिहार की मौत हो गई थी। वहीं, बुधवार को चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में 42 वर्षीय एक व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिर गया। भोपाल रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजे हुए इस हादसे में यात्री के कंधे पर गंभीर चोट आई है। रेलकर्मियों ने एंबुलेंस के जरिए घायल यात्री को अस्पताल भेजा। उसकी हालत में अब सुधार है।


यह है घटनाक्रम


रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घायल यात्री का नाम विवेक मिश्रा है। वह इंदौर के रहने वाले हैं। वह 12807 समता एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे थे और विशाखापट्टनम से ट्रेन में सवार हुए थे। भोपाल से उन्हें इंदौर जाने के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी थी।

बुधवार सुबह जैसे ही समता एक्सप्रेस ट्रेन भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर आकर रुकी, विवेक ट्रेन बदलने के लिए अपनी बोगी से उतरने लगे। तभी उनका पैर फिसला और वह प्लेटफॉर्म पर धड़ाम से गिरकर बेहोश हो गए।

इस दौरान उप स्टेशन अधीक्षक जावेद अंसारी ने एंबुलेंस बुलाकर घायल यात्री को रेलवे स्टाफ की मदद से हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। यात्री के पहचान पत्रों के माध्यम से उनके परिवार वालों को सूचना दी गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.