अंडरग्राउंड वाटर टैंक पर रखा था टीन का टुकड़ा:पैर रखते ही गिरी 3 साल की मासूम, मौत; बातचीत में व्यस्त थे परिजन

Updated on 21-01-2025 12:08 PM

भोपाल में मौसी के घर बने अंडरग्राउंड वाटर टैंक में डूबने से मासूम अनिका की मौत हो गई। सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। रिश्तेदारों ने बताया कि, ससुराल पक्ष के लोग तीन दिन से बाहर गए थे और बच्ची की मां अकेले घर में बोर हो रही थी। संक्रांति के मौके पर वह मायके नहीं जा सकी थीं, इसलिए रविवार को नानी के घर जाने का फैसला किया। अनिका, उसके पिता, मां और भाई सभी दोपहर के समय नानी के घर पहुंचे। दोपहर का खाना खाने के बाद परिवार बातचीत में व्यस्त हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा।

इस दौरान खेलते-खेलते अनिका आंगन में चली गई। आंगन में अंडरग्राउंड वाटर टैंक था, जिसे ढकने के लिए ऊपर एक जंग लगा टीन का टुकड़ा रखा गया था। अनिका ने जैसे ही उस पर कदम रखा, वह टैंक में गिर गई। कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई। परिवार बातचीत में व्यस्त था और किसी ने उसके गिरने की आवाज नहीं सुनी।

कुछ समय बाद जब अनिका नजर नहीं आई तो उसकी मां और परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। घबराए मामा ने घर के बाहर और आसपास के इलाके में बच्ची को तलाशा। इसी दौरान किसी की नजर खुले हुए वाटर टैंक पर पड़ी। टैंक के अंदर मोबाइल की टॉर्च से देखा गया तो अनिका का शव पानी में तैरता नजर आया।

अनिका को तुरंत बाहर निकाला गया और एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को हमीदिया अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। बच्ची के फूफा प्रवीण शिंदे ने  बताया कि, टैंक का ढक्कन खराब होने की वजह से यह हादसा हुआ, जिससे परिवार पर गहरा सदमा लगा है।

सदमे में पिता बोल तक नहीं सके

तीन साल की मासूम बेटी को खोने का दर्द अनिका के पिता अनिल पथरोड़ के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। सदमा इस कदर है कि वह बात तक नहीं कर सके। परिजनों ने जानकारी दी कि उसकी मां दीपिका पथरोड़ का हादसे के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। कई बार बेहोश हो चुकी हैं। होश में आते ही बेटी को याद करते हुए आंखों से आंसू छलकने लगते हैं। 25 अगस्त 2024 को बच्ची का तीसरा जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया था।

छोटी बेटी थी अनिका

अनिल का परिवार नई जेल कॉलोनी में रहता है। उसके दो बच्चे हैं। बेटा वैदिक 5 साल का है। अनिका उससे छोटी थी। अचानक इस हादसे के बाद घर और उसके आसपास मातम है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.