देवास में कालीसिंध के पुल पर हुआ गड्ढा, बड़े वाहन डायवर्ट करने से बरझाई घाट, कांटाफोड़ में जाम

Updated on 26-10-2024 11:51 AM

देवास । इंदौर-बैतूल हाईवे पर चापड़ा क्षेत्र के मोखापिपलिया में कालीसिंध नदी के अंग्रेजों के जमाने के पुल पर गड्ढा हो जाने से शुक्रवार रात भारी वाहनों का रुट डायवर्ट कर दिया गया। चापड़ा से बागली, पुंजापुरा, कांटाफोड़ होकर वाहनों के निकलने का सिलसिला चल चल रहा था।


इसी दौरान शनिवार अल सुबह बागली पुंजापुरा के बीच बरझाई घाट पर सीमेंट से भरा एक ट्राला ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर एक अन्य वाहन से टकरा गया। इसके कारण रास्ते में जाम लग गया। कुछ ही देर में एक के बाद एक सैकड़ो वाहनों की कतार लग गई।


वाहन चालक सहित यात्री भी परेशान होते रहे। 4 से 5 घंटे के बाद यहां पर यातायात व्यवस्थित हो पाया। वहीं वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ने के कारण कांटाफोड़ क्षेत्र में भी जाम लग गया था।


उधर रात में ही मोखापिपल्या में पुल पर हुए गड्ढे का सुधार कार्य किया गया। इसके बाद सुबह से वाहनों का आवागमन सुचारू हो पाया हालांकि रात में भी पुल के एक हिस्से से छोटे वाहन निकलते रहे थे। उधर पुल पर गड्ढा होने और रोड डायवर्ट होने को लेकर शनिवार सुबह से लोग इंदौर जाने के लिए पहले अपने जान पहचान वालों और रिश्तेदारों से आवागमन की स्थिति का पता करते रहे।


खातेगांव, कन्नौद, नेमावर क्षेत्र के लोगों ने चापड़ा और बागली क्षेत्र के लोगों से मोबाइल फोन पर संपर्क किया जब आवागमन सुचारू होने की जानकारी मिली तब यह लोग इंदौर के लिए रवाना हुए।


वाहनों का दबाव ज्यादा, पुल की चौड़ाई कम...


मोखापिपल्या में कालीसिंध नदी पर बना पुल अंग्रेजों के जमाने का है। वाहनों के अधिक दबाव के बीच यह पुल काफी सकरा पड़ रहा है। वहीं ऊंचाई कम होने के कारण वर्षा काल में नदी उफान पर आने से रास्ता बंद हो जाता है। पुल के आसपास या पुल के ऊपर हादसा हो जाने की स्थिति में रास्ता जाम हो जाता है।


इस मार्ग से निकलने वालों को रोड डाइवर्ट होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम में फंसने के कारण वे अपनी मंजिल पर समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। अब पुल के सुधार होने तक भारी वाहनों को डायवर्ट कर निकाला जाएगा। इससे लगातार जाम की आशंका बनी रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.