इंदौर में निकली सोने, चांदी और काष्ठ से बने 108 रथों की यात्रा, दोपहर 3 बजे तक रूट रहेगा डायवर्ट

Updated on 15-11-2024 11:53 AM

इंदौर । जैन समाज द्वारा आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में आज सुबह से 108 रथों की सामूहिक रथयात्रा निकल रही है। विजय नगर से शुरू होकर यह यात्रा अलग-अलग मार्गों से होकर निकल रही है। इस समारोह में हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हो रहे हैं।


रथयात्रा वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित न हो, इसलिए यातायात विभाग ने रूट प्लान जारी किया है। यह प्लान दोपहर तीन बजे तक लागू रहेगा। चल समारोह विजय नगर से शुरू हुआ है जो रसोमा चौराहा, एलआईजी चौराहा, एमआईजी थाने के सामने से होते हुए पाटनीपुरा, आस्था टॉकीज, भमोरी, आरके एलाइनमेंट, रसोमा चौराहा से होते हुए वापस विजयनगर चौराहा पर समाप्त होगा।


यहां पर वाहनों के जाने पर रोक


इस दौरान विजयनगर चौराहा की ओर रेडिसन चौराहा, सत्यसाईं चौराहा, मेरियट होटल चौराहा और रसोमा चौराहा से आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित है। चल समारोह के दौरान सभी प्रकार के भारी वाहन, यात्री बस और व्यावसायिक वाहन जुलूस मार्ग में प्रतिबंधित हैं। भारी वाहन, बसें, व्यावसायिक, लोडिंग वाहन, बापट से विजयनगर की ओर प्रतिबंधित रहेंगे।


पहली बार एक साथ नजर आए 108 स्वर्ण-रजत, काष्ठ के रथ


इंदौर शहर में पहली बार देश के विभिन्न राज्यों से आए 108 रजत-स्वर्ण और अन्य रथ एक साथ नजर आए। अष्टाह्निका पर्व में विजय नगर बिजनेस पार्क पर आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान के समापन पर सुबह आठ बजे रथ यात्रा का आयोजन किया गया।


इनमें दो स्वर्ण और 35 से ज्यादा रजत रथ शामिल हैं। साथ ही 150 वर्ष पुराने रथ भी शामिल हैं। इनकी ऊंचाई 10 से 20 फीट तक है। रथ बिहार, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश से लाए गए हैं।


यहां पर पार्क करें वाहन


  • पश्चिम क्षेत्र राजवाड़ा, मल्हार आश्रम की ओर से आने वाले वाहन पलासिया चौराहा-खजराना चौराहा, रिंग रोड से रेडिसन चौराहा पहुंचकर स्टार चौराहा स्थित दस्तूर डिलाइट के पीछे पार्क कर सकेंगे।
  • धार, खंडवा, राऊ की ओर से आने वाले श्रद्धालुगण बायपास का उपयोग कर दस्तूर डिलाइट खाली मैदान में वाहन पार्क कर फेरी वाहन के माध्यम से विजयनगर आ सकेंगे।
  • देवास, निरंजनपुर, बाणगंगा की ओर से आने वाले श्रद्धालु गण स्कीम-136 खाली मैदान में वाहन पार्क कर सकेंगे।
  • बापट चौराहा, सुखलिया की ओर से आने वाले वाहन स्कीम-136 खाली मैदान में पार्क कर सकेंगे।
  • स्कीम 74 और 78 से आने वाले वाहन होटल गोल्डन तिराहा से प्रतिबंधित होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.