रेलवेकर्मी ने सोशल मीडिया पर मिली युवती से शादी का वादा कर किया दुष्कर्म

Updated on 29-08-2025 01:13 PM
 भोपाल। मिसरोद थाने में एक रेलवेकर्मी पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। नरसिंहपुर निवासी आरोपित विवेक जालवंशी रेलवे में कार्यरत है, जो कि पूर्व से शादीशुदा है, लेकिन सोशल मीडिया पर मिली एक युवती को उसने खुद को अविवाहित बताया और शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शोषण करता रहा। पीड़िता को जब विवेक की सच्चाई पता चली तो उसने आपत्ति जताई, जिसके बाद आरोपित ने झगड़ा किया और शादी से इनकार कर दिया। शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

आठ घंटे के भीतर दुष्कर्म के पांच केस दर्ज

एसआइ श्वेता शर्मा ने बताया कि मिसरोद क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय पीड़िता की दोस्ती पिछले साल सोशल मीडिया के जरिए विवेक जलवंशी से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने पर विवेक भोपाल आया और दोनों के संबंध बने। युवती की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। उधर राजधानी के अलग-अलग थानों में आठ घंटे के भीतर बुधवार को दुष्कर्म के पांच केस दर्ज किए गए। शाम करीब पांच से रात साढ़े 12 बजे तक मिसरोद, कोलार, छोला, गोविंदपुरा और अयोध्यानगर थानों में एक के बाद एक मामले दर्ज किए गए।

आरोपित बोला- पहले बच्चों की शादी, फिर हमारी

गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती से उसके मोहल्ले में ही रहने वाले रोहित दांगी नामक युवक ने पहले दोस्ती की और फिर प्रेम प्रसंग में युवती से शादी का वादा कर उससे शारीरिक संबंध बनाए। आरोपित ने दवाईयां खिलाकर युवती का गर्भपात करा दिया। वहीं युवती ने जब शादी की बात की तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर टालता रहा। पिछले दिनों युवती ने जब शादी करने का दबाव डाला तो उसने शादी करने से मना कर दिया और किराए का मकान खाली कर भाग निकला।

शादी का वादा कर लंबे समय तक शोषण

इसके अलावा कोलार में भी एक 28 वर्षीय विधवा से उसका परिचित बब्लू तोमर शादी का वादा कर लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। वहीं जब शादी की बारी आई तो आरोपित ने कहा कि वह पहले अपने बच्चों की शादी करवाएगा फिर उससे शादी करेगा। इस बात को लेकर आरोपित ने उससे मारपीट भी की और बाद में इनकार कर दिया।

नौकरी पर गया था महिला का पति

इधर छोला इलाके में भी आरोपित शिवम मेहरा 31 वर्षीय महिला से करीब छह महीने तक शोषण करता रहा और बाद में शादी से मुकर गया। महिला को घर में अकेला पाकर रिश्तेदार ने किया दुष्कर्मअयोध्यानगर क्षेत्र में एक 28 वर्षीय महिला से उसके दूर के रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान महिला का पति नौकरी पर गया था और वह घर में अकेली थी। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपित घर में घुसा और दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

घर में घुसा और जबरन संबंध बनाए

पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय पीड़िता अयोध्यानगर क्षेत्र में रहती है। महिला का पति फर्नीचर का कारीगर है, जो काम की वजह से अक्सर देर रात घर आता है। उसका दूर का रिश्तेदार उमेश विश्वकर्मा अक्सर घर में आना-जान करता था। मंगलवार रात को भी पति घर पर नहीं पहुंचा था। इसका फायदा उठाकर उमेश घर में घुसा और जबरन संबंध बनाए। महिला ने अगले दिन पति को यह बात बताई तो अयोध्यानगर थाने में शिकायत के बाद केस दर्ज हुआ। थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.