प्रेमी पर दर्ज कराया था दुष्कर्म का केस... जमानत मिलने पर गुस्से में आई प्रेमिका, घर जाकर मचाया बवाल

Updated on 07-06-2025 12:25 PM

भोपाल। प्यार में धोखा देने पर एक युवती ने प्रेमी को बुरा सबक सिखाया। करीब दो साल के रिश्ते के बाद जब प्रेमी शादीशुदा निकला। उसने युवती को शादी से इनकार कर दिया। उसके बाद युवती ने उस पर दुष्कर्म के दो-दो केस दर्ज करवा दिए। जब युवक जमानत पर बाहर आया, तो युवती ने उसके घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

आरोपी युवक को पिछले दिनों जमानत मिल गई। गुरूवार को जब यह खबर युवती को मिली, तो वह उसके अवधपुरी स्थित घर पहुंच गई। जबरन अंदर घुसने का प्रयास करने लगी।

युवक के परिजनों ने अंदर से चैनल बंद कर ताला लगा दिया, तो युवती ने हथौड़े से उसे तोड़ दिया। घर को आग के हवाले करने पर उतारू हो गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर उसे रोका। शिकायत पर पुलिस ने युवती के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। युवती अभी जेल में है।

युवती ने की घर को आग लगाने की कोशिश

  • थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार के अनुसार अवधपुरी स्थित न्यूफोर्ड एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी सतीश मौर्य प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। वह शादीशुदा हैं। आरोपी 27 वर्षीय युवती से उनका पुराना प्रेम संबंध था। युवती की शिकायत पर पिपलानी और बागसेवनिया थाने में उसके खिलाफ दो प्रकरण हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं।
  • पिछले दिनों जेल में बंद सतीश जमानत पर बाहर आया। अपनी पत्नी के साथ दूसरे शहर चला गया। युवती उसके भाई के घर पहुंची। वह वहां हंगामा करने लगी। उसने जबरन घर में घुसकर किचन में गैस सिलेंडर में आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने जाकर उसे पकड़ा। युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     24 July 2026
    इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
     18 July 2026
    इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
     18 July 2026
    भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
     16 July 2026
    भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
     14 July 2026
    भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
     13 July 2026
    नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
     07 July 2026
     इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
     04 July 2026
    इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
     01 July 2026
    इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
    Advt.