भोपाल में रिटायर अधिकारी से 1.65 लाख की ठगी, आखिर कैसे गया ठग के पास मोबाइल का पूरा एक्सेस

Updated on 31-03-2025 12:14 PM
भोपाल। म्यूजिक एप का सब्सक्रिप्शन बंद करने के दौरान भेल के एक सेवानिवृत्त अधिकारी साइबर ठगी का शिकार बन गए। अनजाने में उन्होंने म्यूजिक एप का मासिक सब्सक्रिप्शन ले लिया था। इसके कारण हर महीने बैंक खाते से रुपये कट रहे थे। इससे परेशान होकर उन्होंने गूगल से कंपनी का नंबर खोजा।

इसी दौरान वह साइबर ठग के जाल में फंस गए। अपने व पत्नी के बैंक खाते से कुल 1.65 लाख रुपये गंवा दिए। उनकी शिकायत पर कमला नगर थाना पुलिस ने एक महीने की जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया है।

अब समझें पूरा मामला

एसआई शैलेंद्र राजावत ने बताया कि विजय कुमार फरगे कमला नगर क्षेत्र के संजय काम्प्लेक्स फेस-2 में रहते हैं। वह भेल से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। कुछ महीने से विजय कुमार के बैंक खाते से रुपये कट रहे थे। बैंक में जानकारी लेने पर मालूम हुआ कि उन्होंने अनजाने में एक म्यूजिक एप का सब्सक्रिप्शन ले लिया था। इसके चलते हर महीने अपने आप भुगतान हो जाता है।

पश्चिम बंगाल से संचालित हो रहा था ठग का नंबर

  • फरगे ने सब्सक्रिप्शन बंद करवाना चाहा, तो एप में सुविधा नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने गूगल पर कंपनी का नंबर खोजा। इस दौरान वे फर्जी वेबसाइट पर चले गए। वहां दिए गए साइबर ठग के नंबर पर संपर्क कर लिया।
  • ठग ने उन्हें सब्सक्रिप्शन बंद करने का झांसा देकर एक एपीके फाइल उनके वॉट्सएप पर भेजी। फरगे ने वह फाइल डाउनलोड की तो ठग के पास उनके मोबाइल का पूरा एक्सेस आ गया।
  • उसने विजय कुमार के बैंक खाते से 88 हजार और उनकी पत्नी के खाते से 77 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से रुपये कटने के बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पुलिस से शिकायत की। फरवरी की शिकायत पर पुलिस ने एक महीने बाद शनिवार को मामला दर्ज किया है।
  • पुलिस का कहना है कि ठगी करने वाला नंबर पश्चिम बंगाल से संचालित हो रहा था। अन्य जानकारी लेकर साइबर पुलिस को दी जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.