पांच वर्षीय मासूम से वहशी ने की थी बेइंतहा दरिंदगी, अत्यधिक रक्तस्राव, सदमा और दम घुटने से हुई थी मौत

Updated on 28-09-2024 12:10 PM
भोपाल। वाजपेयी नगर मल्टी में पांच की वर्ष मासूम बच्ची आसपास के सभी लोगों की चहेती थी। वह हंसमुख स्वभाव की होने से किसी के भी बुलाने पर चली जाती थी, लेकिन मंगलवार दोपहर जब पड़ोस के अंकल ने उसे बुलाया तो उसे मालूम भी नहीं था कि वह मौत के आगोश में जाने वाली है। कमरे में पहुंचते ही दरिंदे बने अतुल निहाले ने उसे दबोच लिया। इस वहशीपन का जब मासूम ने विरोध किया तो उसका गला दबा दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद जो कुछ उस पर बीता, वो उसकी मौत की वजह बन गया।हालांकि दरिंदगी की पराकाष्ठा के बाद भी मासूम की सांसें चल रही होंगी। लेकिन अपना जुर्म छुपाने के लिए वहशी दरिंदे ने मासूम को कपड़े में लपेटकर पानी की खाली टंकी में बंद कर दिया। हैवानियत का सदमा, असहनीय पीड़ा, घुटन और शरीर से बहती खून की धारा से उसकी सांसों की डोर टूट ही गई। यह खुलासा पांच वर्षीय बच्ची की संक्षिप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुआ है।
डीसीपी जोन-3 रियाज इकबाल ने स्पष्ट किया कि मासूम की मौत गला दबाने से नहीं हुई थी। एम्स अस्पताल में गुरुवार को मासूम का पीएम हुआ था। संक्षिप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत की वजह अत्यधिक रक्तस्राव, सदमा और दम घुटना बताया है।

नशे का आदी है आरोपित

डीसीपी इकबाल ने बताया कि आरोपित अतुल नशे का आदी है। गुरुवार सुबह उसे जब रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था, तब भी वह शराब पिये हुए था। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसने दुष्कर्म और हत्या की वारदात को नशे में ही अंजाम दिया था। वहीं पुलिस से पूछताछ में आरोपित ने कबूला कि घटना के दिन बच्ची घर में अकेली थी। उसे देखकर नीयत खराब हो गई थी। उसने बच्ची को पास बुलाया और घर में घुसकर हैवानियत की थी।

पुलिस रिमांड पर मुख्य आरोपित

शाहजहांनाबाद पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपित अतुल भालसे एवं साक्ष्य छुपाने की आरोपित उसकी मां बसंती और बहन चंचल भालसे को विशेष न्यायाधीश सुनील दंडोतिया के न्यायालय में पेश किया। जहां से मुख्य आरोपित अतुल को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है, जबकि उसकी मां और बहन को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिरफ्तारी से पहले आरोपित पुलिस से भागने की कोशिश कर रहा था, जिससे उसके एक पांव में गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने बताया कि तीन दिन की रिमांड में आरोपित से जब्तियां की जाएंगी। मामले की अगली सुनवाई 11 अक्टूबर को होगी।

मासूम का दो दिन बाद मिला था शव

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस को मंगलवार को वाजपेयी नगर मल्टी में मासूम की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। पांच वर्षीय बच्ची की तलाशी के लिए पुलिस ने पांच थानों के पुलिसकर्मियों को तैनात किया था। दो दिन तक परिसर की सभी मल्टी के मकानों की तलाशी ली गई थी, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा था। गुरुवार सुबह जब पड़ोसियों को बंद घर से बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया था। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित अतुल को रेलवे स्टेशन से पकड़ा, जबकि उसकी मां और बहन को मल्टी से ही गिरफ्तार किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.