गौरव दिवस पर बिट्टन मार्केट मैदान में लगेगा सात दिवसीय फूड फेस्टिवल मेला, खरीदारी में मिलेगा 25 प्रतिशत तक डिस्काउंट

Updated on 18-05-2023 06:28 PM
भोपाल। भोपाल गौरव दिवस के अवसर पर बिट्टन मार्केट सात दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें खरीदारी करने पर व्‍यापारियों द्वारा ग्राहकों को 25 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर महापौर मालती राय, कलेक्टर आशीष सिंह ने व्यापारी एसोसिएशन के साथ बैठक की। कलेक्टर आशीष सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में जानकारी दी और कहा कि भोपाल का गौरव आम जनता का गौरव दिवस है। इसमें आम जनता की भावनाओं और उत्साह का प्रकटीकरण होना चाहिए।

महापौर मालती राय ने कहा कि आप सभी व्यापारी एसोसिएशन होटल एसोसिएशन और होटल संचालकों को आगे आकर उत्सव को महोत्सव में बनाना है। इसके लिए आम जनता की सहभागिता बहुत जरूरी है। आम जनता से जितना व्यापारी जुड़ा हुआ है, उतना कोई और नहीं। यह सुनिश्चित हो कि सबको गौरव दिवस की जानकारी रहे। इससे आम जनता में उत्साह का संचार भी होगा। व्यापारी एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि भोपाल गौरव दिवस के उत्सव को हम भव्य रूप प्रदान करेंगे। भोपाल का सम्मान इस दिन वापस मिला था और भोपाल रियासत को भारत देश का हिस्सा बनाया गया था। इस दिन भोपाल में तिरंगा फहराया गया था। इस परंपरा को निभाएंगे। इसके साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भी सम्मान करेंगे। भोपाल को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को बताने के लिए आयोजन को शानदार तरीके से मनाया जाएगा।
व्यापारी कर्मचारियों का करेंगे सम्मान

होटल एसोसिएशन और व्यापारियों ने कहा की जो मेला लग रहा है उसमें 25 प्रतिशत डिस्काउंट भी आम जनता को दिए जाने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही संस्थान, होटल, दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों का फूल माला से सम्मान भी किया जाएगा

व्यापारियों को बिट्टन मार्केट मैदान में निश्‍शुल्क दुकाने उपलब्ध कराई जाएगी।इसके साथ ही बैरागढ़, भेल, सुभाष चौक, पुराना भोपाल, मंगलवार, बुधवारा मार्केट में भी लाइटिंग की जाएगी और बंदनवार लगाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.