हिंदी को बढ़ाने समर्थ समाज जरूरी : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 03-10-2021 04:57 PM

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि हिन्दी की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने देश में उसका आधार और अधिक मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि जिस समाज की भाषा ताकतवर होती है, वह समाज भी ताकतवर होता है। भाषा की शक्ति उसके बोलने वाले के व्यवहार, भाव और भावनाओं पर आधारित होती है। हिंदी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए समाज को सशक्त, समर्थ और समृद्ध बनाने के प्रयास जरूरी है।


राज्यपाल श्री पटेल आज हिंदी भवन में .प्र. राष्ट्र भाषा प्रचार समिति द्वारा हिन्दीतर भाषी सेवी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर, स्मरण किया। हिंदी सेवी सम्मान से 11 और विशिष्ट सम्मान से तीन व्यक्तियों को सम्मानित किया। पूर्व सांसद, राष्ट्रभाषा प्रचार समिति उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा भी मौजूद थे।


राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि हिंदी की सेवा राष्ट्र की सेवा है।


 हिंदी सेवी व्यक्तियों और संस्थाओं का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है। उन्होंने कहा कि हिंदी का वैश्विक स्वरूप निरंतर बेहतर हो रहा है। आज दुनिया के सभी देशों के विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जाती है। विश्व हिंदी सम्मेलन में 45 देशों से प्रतिनिधि शामिल होते है। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग टेक्नोलॉजी का युग है। हिंदी को आधुनिकतम, उन्नत विज्ञान की भाषा बनाना होगा। हिंदी भाषियों को ज्ञान और व्यवसाय के नये अवसर उपलब्ध कराना सरकार और समाज की जिम्मेदारी है। श्री पटेल ने आयोजन में प्रस्तुत हिंदी गीत की सराहना करते हुयें, सफल आयोजन की बधाई दी। सम्मानित हिंदीतर सेवियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।


समिति के अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद ने बताया कि हिंदी का व्यवसायिक कार्यो में उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदी के विकास के द्वारा समग्र भारतीय संस्कृति को और अधिक मजबूत बनाने के प्रयास किए जा रहे है। समिति संचालक के.सी.पंत ने बताया कि समारोह का आयोजन आत्मवलोकन का अवसर है। समिति हिंदी के मुद्दों पर चिंतन का कार्य सतत् रूप से कर रही है। हिंदी के द्वारा राष्ट्र में सामंजस्य और समन्वय की पहल में हिंदीतर हिंदी सेवियों के सम्मान और विभिन्न विषयों पर विमर्श मालायें आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में प्रशस्ति वाचन हिंदी भवन न्यास के निदेशक जवाहर कनावट ने किया। आभार प्रदर्शन सुरेन्द्र बिहारी गोस्वामी ने किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.