भोपाल में छात्रा ने जहर खाकर दी जान, वीडियो में कही थी मारपीट की बात... बजरंग दल ने लगाया लव जिहाद का आरोप

Updated on 07-03-2025 01:15 PM
भोपाल। छोला मंदिर थाना इलाके के कुटीर नगर में रहने वाली इंजीनियरिंग की छात्रा ने गुरुवार दोपहर घर में जहर खा लिया। उपचार के दौरान हमीदिया में उसकी मौत हो गई। बेहोश होने के पहले स्वजन ने अस्पताल में छात्रा से बातचीत का वीडियो बनाया है।

उसमें छात्रा ने सेज उर्फ सैजल खान व काजल नाम की लड़की पर उससे मारपीट करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद ने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए थाने पर प्रदर्शन कर आरोपितों पर कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी

पुलिस के मुताबिक कुटीर नगर निवासी 20 वर्षीय साक्षी पुत्री मनोज निराला राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विवि (आरजीपीवी) में सिविल अंतिम वर्ष की छात्रा थी। गुरुवार दोपहर उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर स्वजन ने उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था।

उपचार के दौरान शाम चार बजे साक्षी की मौत हो गई। एसीपी रिचा जैन के मुताबिक साक्षी के परिवार के लोगों ने साक्षी का मृत्यु पूर्व बातचीत का वीडियो बनाने की बात कही है। उसे जांच में शामिल किया जा रहा है।

लव जिहाद का मामला है

विहिप के प्रांत विधि प्रमुख देवेंद्र रावत का कहना है कि यह लव जिहाद का मामला है। छात्रा ने परिवार के लोगों को मृत्यु से पहले सेज उर्फ सैजल खान और काजल नाम की लड़की द्वारा शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने की बात कही है। उनसे तंग आकर ही जहर 
खाना बताया है।

थाने पर किया प्रदर्शन

बजरंगदल के प्रांत संयोजक सुशील सुडेले ने बताया कि घटना का पता चलते ही। बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया, तो थाने का घेराव किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.