MP के ट्राइबल हॉस्टल में बिगड़ी छात्र की तबीयत, झोलाछाप डॉक्टर को दिखाया; इंजेक्शन से हो गई मौत

Updated on 03-09-2025 12:03 PM

खरगोन। खरगोन जिले के बलकवाडा में सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास के एक आदिवासी छात्र की इंजेक्शन लगाने के बाद संदिग्ध मौत से हडकंप मच गया है। 17 वर्षीय 11वीं के छात्र सुरेश पिता मुकेश कौर की तबीयत बिगडने के बाद गांव के ही एक डॉक्टर पप्पू चौहान ने उपचार के दौरान इंजेक्शन लगाने से छात्र बेहोश हो गया था। जिला अस्पताल ले जाने के दौरान छात्र की मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचे छात्र के पिता मुकेश ने झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का गंभीर आरोप लगाया है।

छात्रावास प्रबंधन की बडी लापरवाही सामने आ रही है। बताया जा रहा है की सर्दी-खांसी से पीडित छात्र की तबीयत बिगडने के बाद हॉस्टल प्रबंधन ने जिला अस्पताल पहुंचाने की जगह गांव में ही ग्रामीण डॉक्टर (झोलाछाप) से छात्र का देर शाम 7 बजे खाना खाने के बाद उपचार कराने ले गए। इस दौरान झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगने के बाद छात्र की तबीयत बिगड गई।

रास्ते में चली गई छात्र की जान

चर्चा है की झोलाछाप डॉक्टर ही हॉस्टल प्रबंधन के साथ खरगोन जिला अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में ही 11वीं के छात्र की मौत हो गई। आदिवासी छात्र की मौत के बाद प्रशासन में हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त इकबाल हुसैन आदिल, तहसीलदार महेन्द्र दांगी, सीएमएचओ एमएस सिसौदिया देर रात जिला अस्पताल पहुंच गए।

डॉक्टरों की टीम छात्र का पोस्टमार्टम करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्रवाई की बात कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में दोषी पर कार्रवाई की बात की जा रही है। इधर छात्र के पिता ने हॉस्टल में तबीयत बिगडने की सूचना नहीं देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी होती तो मैं जिला अस्पताल लाकर उपचार करता। बलकवाडा थाने के भोपालपुरा के रहने वाले आदिवासी मुकेश कौर का कहना है कि मेरे बेटे की मौत लापरवाही से हुई है। छात्रावास प्रबंधन की लापरवाही और झोलाछाप डॉक्टर की वजह से बेटे की मौत हो गई। दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.