छोटी बहन को त्रिशूल से मारकर किशोर ने की हत्या ... थाने में शिकायत करने निकला तो बदमाशों ने मारी गोली

Updated on 11-11-2024 12:00 PM

जबलपुर । कटंगी थाना क्षेत्र में स्कूल में पढ़ने वाली अपनी सगी बहन पर किशोर भाई ने रविवार सुबह त्रिशूल से हमला कर दिया। वहीं पुराने विवाद को लेकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने रामनगरा के युवक पर गोली चल दी। गोली सीधे युवक के पैर में जा धंसी।


भाई बहन में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था


खून से लथपथ छात्रा को आसपास के लोग ठेले पर रखकर अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेडिकल अस्पताल भेजा गया, लेकिन खून अधिक बहने से छात्रा की जान नहीं बचाई जा सकी। मामले में कटंगी पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि दोनों भाई बहन में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था।


गांव के ही युवक से दोस्ती भाई को पसंद नहीं थी


कटंगी पुलिस ने बताया कि 13 वर्षीय नाबालिग सरकारी स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा थीं। वह 15 वर्षीय भाई और पिता के साथ रहती थी। मां जबलपुर में अलग रहती थी। उसकी गांव के ही एक युवक से दोस्ती थी, जो उसके भाई को पसंद नहीं थी।


15 दिन पहले गई थी मां से मिलने


15 दिन पहले छात्रा मां से मिलने जबलपुर गई थी। वहां से वह लौटी। इस दौरान ग्रामीणों ने किशोर को बताया कि वह उसी युवक के साथ जबलपुर से लौटी है। तीन दिन पहले भी दोनों में विवाद हुआ। रविवार सुबह किशोर सो रहा था। इस दौरान नाबालिग फोन पर बातचीत कर रही थी। घर पर पिता नहीं थे।


बहन के बात करने के दौरान भाई ने सुन लिया


यह आवाज किशोर के कान में पहुंची, तो वह गुस्से में उठा। घर में रखा त्रिशूल उठाया और बहन पर वार कर दिया। त्रिशूल लगते ही बहन जमीन पर गिर गई। किशोर वहां से भाग निकला। हमले के बाद छात्रा की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे।


एम्बुलेंस नहीं आई तो पड़ोसी ठेले पर सरकारी अस्पताल ले गए


खून से लथपथ छात्रा को देख तत्काल 108 एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन एम्बुलेंस नहीं आई, तो ग्रामीणों और पड़ोसियो ने उसे ठेले पर रखा और सीधे सरकारी अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर उसे जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसे मेडिकल अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।


रंजिश के चलते बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम


वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। मामले में तिलवारा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।


बिना रुपये दिए जाने लगा, रुपये मांगे, तो अनुज ने उसे धमकाया


तिलवारा पुलिस ने बताया कि रमनगरा निवासी संजय उपाध्याय उर्फ संजू की पान की दुकान है। वहां लगभग छह से आठ माह पूर्व अनुज खटीक गया था। अनुज ने वहां से सामान लिया। वह बिना रुपये दिए जाने लगा। इस पर संजय ने उससे रुपये मांगे, तो अनुज ने उसे धमकाया था।


संजय पर तानकर फायर कर दिया, लेकिन बुलेट अटक गई


अनुज उससे रंजिश रखने लगा था।पहला फायर अटकारविवार दोपहर संजय घर के पास बैठा था। तभी वहां अनुज बाल्मीक साथी अंकुश उर्फ काला के साथ पहुंचा। संजय से विवाद किया। इस दौरान आरोपियों ने पिस्टल निकाली और संजय पर तानकर फायर कर दिया, लेकिन बुलेट अटक गई।


घटना के बाद संजय तिलवारा थाने पहुंचा


आसपास के लोग संजय की आवाज सुनकर दौड़ृे, तो आरोपी वहां से भाग निकले। घटना के बाद संजय तिलवारा थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने तत्काल एफआईआर करने की बजाय शिकायत ली और उसे थाने से रवाना कर दिया। यह बात आरोपितों को पता चल गई कि संजय शिकायत करने थाने गया है।


वारदात के बाद आरोपित वहां से भाग निकले


आरोपित शाहनाका के पास छिपकर उसका इंतजार करने लगे। जैसे ही संजय वहां पहुंचा, तो आरोपियों ने उसके पैर पर फायर कर दिया। गोली सीधे संजय के पैर में जा लगी। वारदात के बाद आरोपित वहां से भाग निकले। जानकारी लगते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और संजय को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.