निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान गिरा, एक की मौत:हादसे में 2 लोग घायल, लोहे की रॉड काटकर मलबे में फंसे लोगों को निकाला

Updated on 01-07-2024 01:26 PM

डिंडोरी में तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान गिर गया। मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा गाड़ासरई थाना क्षेत्र के करबेमट्ठा गांव में सोमवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। लोहे के एंगल काटकर मजदूरों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए गाड़ासरई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, निर्माणाधीन मकान मंडला जिले के बिछिया निवासी अयोध्या राय का है। तीनों मजदूर इसी में रह रहे थे।

करीब एक घंटे चला रेस्क्यू

गाड़ासरई थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया, 'सुबह करीब 5:30 बजे जानकारी मिली कि करबेमट्ठा गांव में मकान गिरा है। मौके पर पहुंचने के बाद छत की रॉड काटकर मजदूरों को बाहर निकाला गया। करीब एक घंटे तक रेस्क्यू चला। हादसे में मोरध्वज उर्फ छोटू (30) की मौत हो गई।'

उन्होंने कहा कि घायल जागेश्वर पिता भोग सिंह और शंकर पिता जगदीश बंजारा को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

8 महीने से काम कर रहे थे 4 मजदूर

पुलिस ने बताया कि मोरध्वज, जागेश्वर, शंकर और यशवंत निर्माणाधीन बिल्डिंग में पिछले 8 महीने से काम कर रहे थे। वे यहीं रहते थे। हादसे के वक्त मोरध्वज सबसे नीचे वाले कमरे में सो रहा था। बाकी तीनों मजदूर ऊपर वाले कमरे में थे। बिल्डिंग के गिरते ही यशवंत बाहर आ गया था।

तीन दिन से गांव में हो रही बारिश

भू अभिलेख अधीक्षक नारायण कुशराम ने बताया कि 29 जून से जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। 29 जून को 147 मिलीमीटर, 30 जून को 243 मिलीमीटर और 1 जुलाई को 201 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। यहां नर्मदा सहित दूसरी सहायक नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.