शादी का झांसा देकर युवती से होटल में दुष्कर्म, एफआइआर दर्ज

Updated on 30-05-2024 11:43 AM
 भोपाल । गोविंदपुरा में एक 33 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित शादी का झांसा देकर करीब नौ माह से युवती का दैहिक शोषण कर रहा था। जब युवती ने उस पर शादी करने के लिए दबाव डाला तो वह साफ मुकर गया। इसके बाद में युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में एफआइआर दर्ज करने के बाद आरोपित की तलाश शुरू कर दी है


यह है मामला

गोविंदपुरा पुलिस के मुताबिक 33 वर्षीय युवती निजी कंपनी में काम करती है। करीब एक साल पहले आरोपित गौरव विजयर्गीय से उसकी मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। बाद में दोनों के बीच इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती हो गई। इस दौरान आरोपित युवक ने पीड़िता को झांसे में लेते हुए उसे एक दिन होटल में मिलने के लिए बुलाया, जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। उसने खुद को शासकीय विभाग का कर्मचारी बताया था। करीब नौ महीने से तक शारीरिक शोषण करने के बाद उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने युवती का फोन उठाना भी बंद कर दिया। उसकी करतूतों से परेशान होकर पीड़िता ने थाना पुलिस को लिखित में आवेदन दिया था। पुलिस ने आवेदन की जांच करने के बाद आरोपित युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.