बैतूल से भोपाल आए युवक-युवती ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे पर लटके मिले शव

Updated on 08-11-2024 01:18 PM

 भोपालशहर के अयोध्यानगर इलाके के नरेला शंकरी में रहने वाले युवक-युवती ने फांसी लगा ली। दोनों बैतूल जिले के रहने वाले थे और काम की तलाश में करीब तीन महीने पहले भोपाल आए थे। गुरुवार को वे अपने किराये के कमरे में मृत अवस्था में मिले।

नहीं मिला सुसाइड नोट

युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, जबकि युवती के गले में फंदा तो था, लेकिन वह नीचे पड़ी हुई थी। पुलिस को उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इस वजह से फिलहाल खुदकुशी की असल वजह पता नहीं चल पाई है। मर्ग कायमी के बाद पुलिस ने मामले को विवेचना में ले लिया है।

खुद को बताया था भाई-बहन

अयोध्यानगर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि 23 वर्षीय सोनू महालय और पायल बैतूल जिले के रहने वाले थे। दोनों अलग गांव में रहते थे और उनके स्वजनों ने प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई है। करीब तीन महीने पहले वे भोपाल काम की तलाश में आए थे। वे नरेला शंकरी में किराये के कमरे में रहते थे। दोनों ने मकान मालिक को भाई-बहन के रूप में अपना परिचय दिया था।

मकान मालिक ने फंदे पर लटका देखा

मकान मालिक ने बताया कि सोनू किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वहीं पायल किसी कॉलेज में पढ़ाई करती थी और पार्ट टाइम नौकरी भी करती थी। गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे तक जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो मकान मालिक को आशंका हुई। मकान मालिक ने कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई बाहर नहीं निकला। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे फिर दोबारा दरवाजा खटखटाने पर भी वे बाहर नहीं निकले तो दरवाजे के ऊपर लगी जालियों से झांका, जहां युवक-युवती मृत अवस्था में दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.