भोपाल में CISF की भर्ती में दौड़ की फिनिश लाइन पार करते ही गिरा युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत

Updated on 25-08-2025 02:06 PM

भोपाल। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) की कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती में शामिल होने के दौरान युवक की मौत हो गई। वह पांच किलोमीटर दौड़ पूरी कर फिनिश लाइन के पार पहुंचा ही था कि उसकी तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद सीआइएसएफ की मेडिकल टीम ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया। वहां करीब नौ घंटे चले इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मौत का कारण दिल का दौरा

डॉक्टरों ने मौत का कारण दिल का दौरा और ब्रेन डेड बताया है। भोपाल में शनिवार को भेल स्थित सीआइएसएफ केंद्र पर जीडी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में गुना जिले के चाचौड़ा क्षेत्र स्थित बोड़दा गांव का 24 वर्षीय सुनील गुर्जर शामिल हुआ था। उसके साथ परीक्षा में शामिल हुए दोस्त बनवारी ने बताया कि 25 मिनट में पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी। सुबह करीब सवा 10 बजे दौड़ शुरू हुई, सुनील ने 22 मिनट में दौड़ पूरी कर ली थी।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया

सामान्यत: दौड़ पूरी करने के बाद धावक कुछ दूर तक दौड़ते हुए रुकते हैं, लेकिन सुनील फिनिश लाइन के चार कदम आगे ही अचानक रुक गया। वहां सुनील को उल्टी हुई, उसने कहा कि घबराहट हो रही है और नीचे गिर पड़ा। सीआइएसएफ की ओर से इस घटना पर कोई अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामला जांच में लिया है।

रोजाना पांच किमी दौड़ता था, मजदूर परिवार की लाठी टूटी

इस हादसे से परिवार की उम्मीदों की लाठी टूट गई। मृतक सुनील ने स्नातक तक पढ़ाई की थी। उसके पिता हरिचरण गुर्जर खेती और मजदूरी से परिवार चलाते हैं। दो भाइयों में सुनील का बड़ा भाई अरविंद पेट्रोल पंप पर काम करता था। सुनील करीब छह वर्ष से गुना में रहकर भर्ती की नियमित तैयारी कर रहा था।

चचेरे भाई राहुल ने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा बल में पिछले वर्ष लिखित परीक्षा में कम अंक आने के कारण सुनील मेरिट में नहीं आ पाया। इस बार उसने जमकर तैयारी की। फरवरी में हुए लिखित पेपर में उसे 160 में से 132 अंक प्राप्त हुए थे। फिजिकल के लिए वह काफी मेहनत कर रहा था, रोजाना पांच किलोमीटर दौड़ता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
 04 April 2026
भोपाल : भारतीय परंपरा और शिल्पकला की समृद्ध विरासत को दर्शाती दुर्लभ और शाही साड़ियों का आकर्षक संग्रह इन दिनों भोपाल में आयोजित “ सिल्क एक्सपो” प्रदर्शनी में देखने को…
 01 April 2026
यह लॉन्ग वीकेंड बिल्कुल सही समय पर आया है, जब एंटरटेनमेंट की दुनिया में हलचल अपने चरम पर है। चाहे आप घर पर सुकून से समय बिताना चाहें, देर रात तक सीरीज…
 31 March 2026
इंदौर – इंटीरियर और एक्सटीरियर डिज़ाइन इंडस्ट्री के नवीनतम ट्रेंड्स, अत्याधुनिक तकनीकों और नए प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित करने के लिए प्रीमियम एक्सटीरियर्स एंड इंटीरियर्स एक्सपो-2026 का आयोजन फ्यूचर इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है। यह…
Advt.