घर से इंटरव्यू के लिए निकला था भोपाल का युवक, जंगल में लाश मिलने से फैली सनसनी

Updated on 27-08-2024 01:23 PM

भोपालमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सूखीसेवनिया स्थित अमोनी के जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त हो गई है। वह छोला इलाके का रहने वाला था और तीन दिन पहले घर से नौकरी के इंटरव्यू के लिए निकला था। मर्ग कायमी के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पंचनामे के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया।

सूखी सेवनिया थाना पुलिस के मुताबिक सोमवार को एक युवक का शव अमोनी के जंगल में एक गड्ढे में पड़े होने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान इलाके शिवनगर में रहने वोले 34 वर्षीय सुनील राजपूत के रूप में हुई है। वह शुक्रवार सुबह घर से नौकरी का इंटरव्यू देने जाने का कहकर घर से निकाला था। जब वह देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक बजे उसके स्वजनों ने छोला पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की थी।
पुलिस के अनुसार सुनील पहले भानपुर की गिरनार वैली में सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था और कुछ दिनों से प्रॉपर्टी डीलर के रूप में काम कर रहा था। सोमवार को सुबह फॉरेस्ट गार्ड ने शव दिखाई देने की सूचना दी थी। मृतक के पास से उसकी बाइक, बैग और मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। शव पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में प्रथम दृष्टया यह मामला खुदकुशी का लग रहा है। मौत का वास्तविक कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.