आचार संहिता के दौरान बंदूक लेकर घूम रहा था युवक, किया फायर, पुलिस ने दर्ज की एफआइआर

Updated on 16-10-2023 12:14 PM
भोपाल। प्रदेश में पिछले हफ्ते विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू हो चुकी है। लोगों के लाइसेंसी हथियार भी थाने में जमा किए जा रहे हैं। ऐसे में परवलिया इलाके में एक युवक को अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उस पर एफआइआर दर्ज कर उसकी बंदूक जब्त कर ली है। गोली चलाने वाला युवक बेरोजगार है। वह सुरक्षा गार्ड की नौकरी की तलाश कर रहा है और दोस्त की सलाह पर गोली चलाने का अभ्यास करने पहुंचा था।

कुछ दिन पहले ही बनवाया था शस्त्र लाइसेंस

परवलिया पुलिस के मुताबिक शाहजहांनाबाद निवासी महेंद्र सेन बेरोजगार है और इन दिनों नौकरी तलाश रहा है। जब उसे कहीं काम नहीं मिला तो उसके दोस्तों ने उसे सलाह दी कि वह बंदूक का लाइसेंस बनवा ले तो उसे सुरक्षा गार्ड की नौकरी किसी सिक्युरिटी एजेंसी में मिल जाएगी। इसके लिए उसने कुछ दिन पहले ही भोपाल से एक 12 बोर की बंदूक का लाइसेंस बनवा लिया था। उसके बाद से वह उसे चलाने का अभ्यास करने के लिए जगह तलाश रहा था। शानिवार की रात वह परवलिया के ग्राम दौलतपुर के टिकारिया जोड़ पर दोस्त के साथ पहुंचा था, जहां पर उसने अपनी बंदूक से फायर कर दिया।

पुलिस ने जब्त की बंदूक

इन दिनों शहर में आचार संहिता लगी है और पुलिस गश्त पर थी। गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस तुरंत हरकत में आई। आसपास तलाश की तो उसे महेंद्र सेन और उसका दोस्त दुर्गेश मिल गए। पुलिस ने दोनों को रोका। पूछताछ करने पर उन्होंने बंदूक का लाइसेंस तो दिखा दिया, लेकिन पुलिस ने फायर करने का कारण पूछा तो दोनों गुमराह करने लगे। बाद में महेंद्र सेन ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले ही बंदूक का लाइसेंस बनवाया था। वह गार्ड की नौकरी करना चाहता है। उसके लिए वह दोस्त के साथ गोली चलाने का अभ्यास करने आया था। पुलिस ने दोनों पर धारा 336 और आचार संहिता उल्लंघन की धारा में एफआइआर दर्ज करते हुए बंदूक जब्त कर ली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.