भोपाल में युवती के साथ होटल में रेप:रिश्ते के भाई ने मिलने बुलाया, शादी का झांसा देकर की ज्यादती, केस दर्ज

Updated on 17-03-2025 02:00 PM

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में प्राइवेट जॉब करने वाली युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवती का रिश्ते का भाई है। युवक ने युवती को एक दिन मिलने बुलाया, इसके बाद घुमाने के बहाने होटल के एक रूम में ले गया। यहां उसके साथ ज्यादती की। विरोध करने पर आरोपी ने लड़की को जल्द शादी करने का झांसा दिया।

इसके बाद करीब दो साल दोनों रिलेशन में रहे और आरोपी ने कई बार संबंध बनाए। अब युवक ने शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया। तब पीड़िता ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

टीआई हेमंत श्रीवास्तव के मुताबिक 24 वर्षीय प्राइवेट जॉब करती है। जबकि आरोपी सुभाष चंद्र मेहर भी मुंबई में प्राइवेट जॉब करता है। आरोपी युवक युवती का रिश्ते का भाई है। करीब दो साल पहले दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। जहां दोनों के बीच पहले बातचीत शुरू हुई और दोस्ती हो गई। बाद में मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। इसके बाद आरोपी युवक ने लड़की को घुमाने के बहाने बुलाया।

जांच के बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

जहां उसने पीड़िता के साथ शादी करने का झांसा देकर रेप किया। इतना ही नहीं बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। उसकी करतूतों से परेशान होकर पीड़िता ने थाना पुलिस को लिखित में आवेदन देकर शिकायत कर दी। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अब पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई जाने की तैयारी कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.