भोपाल में युवती का लहूलुहान शव मिला:घर में पड़ी थी लाश, गला कटा हुआ था; अक्टूबर में होने वाली थी शादी

Updated on 03-09-2025 12:21 PM

भोपाल में 19 साल की युवती का शव उसके ही घर में मिला है। उसके गले पर धारदार हथियार से काटने के निशान हैं। परिजन ने मंगलवार सुबह शव को देखा और करीब 7.30 बजे पुलिस को सूचना दी।

घटना टीटी नगर की है। युवती की अक्टूबर में शादी होनी थी। टीआई गौरव सिंह ने बताया कि मौके से कोई धारदार हथियार बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घर में कोई बाहरी व्यक्ति घुसा था या नहीं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई है।

पुलिस ने हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

घर में चल रही थी शादी की तैयारी परिजनों ने बताया कि जून में रोशनी की कोहेफिजा इलाके के रहने वाले एक युवक से सगाई हुई थी। अक्टूबर में उसकी शादी तय थी। घर में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं। रोशनी ने एक दिन पहले ही रिश्तेदारों को शादी के लिए खरीदे कपड़े दिखाए थे। रोशनी के पिता फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
इंदौर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल महिलाओं की उपलब्धियों, संघर्ष और उनके योगदान को सम्मान देने का अवसर लेकर आता है। इसी अवसर को खास बनाने के लिए शेरेटन ग्रैंड…
 28 February 2026
मंडीदीप :  पी एंड जी शिक्षा ने मध्य प्रदेश में 1989 में मंडीदीप में अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधा स्थापित करके अपना व्यावसायिक संचालन शुरू किया, जिससे महत्वपूर्ण निवेश हुआ और प्रत्यक्ष…
 26 February 2026
भोपाल: झीलों का शहर भोपाल रंगों, संगीत और उत्सव की उमंग से सराबोर होली के स्वागत की तैयारी कर रहा है ऐसे में वुडपेकर प्रीमियम बीयर शहर के जश्न में…
 25 February 2026
जबलपुर : भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और वायासैट इंडिया (Viasat India) ने 'सैटेलाइट और सैटेलाइट तकनीक के अनुप्रयोग' पर अपना पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। यह कार्यक्रम भारत रत्न भीम राव अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ…
 21 February 2026
इंदौर: भारतीय खान-पान की विविधता में कुछ स्वाद ऐसे होते हैं, जो अपने तीखे मसालों और विशिष्ट पहचान के कारण सीमित क्षेत्रों तक ही जाने जाते हैं। महाराष्ट्र के नागपुर और विदर्भ क्षेत्र…
 14 February 2026
भोपाल: नवनीत एज्युकेशन लिमिटेड के यूवा ने ‘यूवा मास्टरस्ट्रोक’ के अपने 22वें संस्करण के सफल आयोजन की घोषणा की है। यह एक अखिल भारतीय ड्रॉइंग प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन अगस्त से दिसंबर के बीच किया…
 14 February 2026
इंदौर। एनीमिया आज देश में गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के बीच तेजी से फैलती एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। बतौर डॉ एके द्विवेदी, मानव शरीर में खून की कमी…
 13 February 2026
एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स के अध्यक्ष श्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि भारत में पहली बार ज़ीरो एलिवेशन और ज़ीरो पॉल्यूशन ट्रैक पर फुल मैराथन (42.195 किमी) का आयोजन NATRAX, पीथमपुर में…
 08 February 2026
भोपाल : भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा भोपाल में 8 फरवरी 2026 को ‘सक्षम साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया गया। इस…
Advt.