8 लोगों की हत्या कर युवक ने फांसी लगाई:छिंदवाड़ा में कुल्हाड़ी से काटा, कांग्रेस बोली- बेरोजगारी से तनाव था, सीएम ने दिए जांच के आदेश

Updated on 29-05-2024 12:52 PM

छिंदवाड़ा में एक आदिवासी युवक ने परिवार के 8 लोगों की हत्या कर फांसी लगा ली। आरोपी ने सबसे पहले अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, फिर मां-बहन, भाई-भाभी और दो भतीजियों-भतीजे को मार डाला। ताऊ के घर जाकर 10 साल के बच्चे पर भी हमला किया, लेकिन वह जान बचाकर भाग गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

घटना तामिया तहसील में थाना माहुलझिर के बोदल कछार गांव की है। मंगलवार-बुधवार की रात 2.30 बजे आरोपी दिनेश उर्फ भूरा ने पत्नी (23), मां (55), भाई (35), भाभी (30), बहन (16), भतीजा (5), दो भतीजी (4 और डेढ़ साल) को मार डाला। घटना के बाद से गांव के लोगों में डर बना हुआ है। गांव में पुलिस बल तैनात है।

युवक ने परिवार की हत्या क्यों की, फिर खुदकुशी क्यों की, यह अभी सामने नहीं आ पाया है। एसपी का कहना है कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि परिवार बेरोजगारी और गरीबी से तनाव में था।

सीएम बोले- जांच कराएंगे, मंत्री को गांव जाने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, 'घटना की जांच कराएंगे। मंत्री संपतिया उइके को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं। समझ नहीं पा रहा हूं कि जब युवक मानसिक विक्षिप्त था, तो उसका विवाह क्यों किया। समाज से भी आह्वान है कि नए परिवार को बनाने के चक्कर में पुराना परिवार खत्म नहीं करें, जिस बेटी को लेकर आए होंगे, उस पर भी क्या बीती होगी। शोक की इस घड़ी में सरकार जो कर सकती है, वो जरूर करेगी।'

पुलिस को तड़के तीन बजे मिली सूचना

SP मनीष खत्री के मुताबिक, 21 मई को ही आरोपी की शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि दिनेश मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पूर्व में उसका होशंगाबाद (नर्मदापुरम) में इलाज भी चला है। पुलिस को तड़के 3 बजे घटना की सूचना मिली। आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घर में शव पड़े हुए थे, थोड़ी दूर पर एक पेड़ पर आरोपी का शव फंदे पर लटका हुआ था।

घर में हत्याएं ... फिर पहुंचा ताऊ के घर
SP ने बताया कि बोदल कछार आदिवासी बहुल्य गांव है। आरोपी दिनेश का घर गांव में एक तरफ है। बसाहट कम है। परिवार के सभी लोगों को मारने के बाद वह ताऊ के घर पहुंचा। ताऊ का घर उसके घर से 50 मीटर दूर है। यहां उसने 10 साल के बच्चे पर हमला किया, कुल्हाड़ी बच्चे के जबड़े पर लगी। इतने में उसकी दादी ने आकर शोर मचाया, तो आरोपी भाग निकला। आसपास के लोग भी जुट गए और पुलिस को खबर की।

SP के मुताबिक, पुलिस ने जंगल में सर्च की। गांव से 150 मीटर दूर नाले के किनारे आरोपी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। बच्चे को तामिया से इलाज के लिए छिंदवाड़ा ले जाया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है।

पीसीसी चीफ ने एक्स पर लिखा- गरीबी, बेरोजगारी ने परिवारों को तनाव में धकेला
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर सच्चाई सामने लाने की मांग की। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'मध्यप्रदेश सरकार से घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग करता हूं।'

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी एक्स पर लिखा, 'मध्यप्रदेश जंगलराज की पराकाष्ठा को पार कर चुका। गरीबी, बेरोजगारी और आर्थिक तंगी ने बड़ी संख्या में परिवारों को तनाव और अवसाद में धकेल दिया है। महंगाई ने ग्रामीण इलाकों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.