दशगात्र से लौट रहे युवक पर चाकू से हमला

Updated on 05-11-2024 01:28 PM

बिलासपुर। चुचुहियापारा ब्रिज के नीचे युवक पर तीन-चार लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उसने अपने बड़े भाई को बुलाया तो उससे भी मारपीट की गई। मारपीट से घायल ने घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।  तखतपुर क्षेत्र के ग्राम लिमही में रहने वाले विकास कार्लेकर रोजी मजदूरी करते हैं। सोमवार को वे अपने जीजा के दशगात्र में शामिल होने के लिए अपने बड़े भाई उदय के साथ चुचुहियापारा आए थे। रात में भोजन के बाद वे करीब 10 बजे वे पान खाने के लिए चुचुहियापारा ओवरब्रिज के नीचे स्थित दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान एक अनजान युवक उनका गमछा खींचते हुए किनारे ले जाने लगा।

इसका विरोध करने पर युवक ने साथियों के साथ मिलकर विकास की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच उस पर चाकू से भी हमला किया गया। चाकू के हमले से घायल विकास ने किसी तरह मोबाइल पर घटना की जानकारी अपने बड़े भाई उदय को दी। भाई से मारपीट की सूचना पर उदय भी वहां पहुंच गया। युवकों ने उदय से भी मारपीट की। इसके बाद उन्हें लहूलुहान छोड़कर भाग निकले। घायल ने घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.