बीएसएफ निशानेबाजी रेंज के पास युवक को लगी थी गोली, मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच, जानें मामला

Updated on 01-10-2024 12:19 PM
इंदौर: इंदौर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की रेवती निशानेबाजी रेंज के पास हफ्ते भर पहले गोली लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत मामले में प्रशासन ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ की रेवती निशानेबाजी रेंज के पास 24 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चलाई गोली लगने से बालाराम राठौर (45) की मौके पर मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 196 के तहत इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश दिए हैं। अधिकारी ने बताया कि एक अतिरिक्त जिलाधिकारी की अगुवाई वाला दल जांच के जरिये पता लगाएगा कि यह गोली कांड किन परिस्थितियों में हुआ और इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है?

निष्पक्ष जांच के लिए की गई थी मांग


राठौर, क्षत्रिय कलौता समुदाय से ताल्लुक रखते थे। समुदाय के संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश पटेल ने बताया कि उन्होंने राठौर की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच और उनके शोकसंतप्त परिजन को उचित मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग करते हुए प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोली लगने के दौरान राठौर एक इमारत के निर्माण कार्य की देख-रेख कर रहे थे।

निशानेबाजी रेंज की दूरी करीब ढाई किमी


उन्होंने बताया कि घटनास्थल से बीएसएफ की रेवती निशानेबाजी रेंज की सड़क मार्ग से दूरी करीब ढाई किलोमीटर दूर है, जबकि हवाई मार्ग से यह फासला डेढ़ से दो किलोमीटर के आस-पास है। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के दौरान पता चला कि राठौर को लगी गोली किसी आम हथियार से नहीं, बल्कि लम्बी दूरी तक मार करने वाली किसी खास बंदूक से निकली थी।

मजदूरों ने कहा था गोली चलने की आवाज नहीं सुनी


उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम से यह भी मालूम पड़ा था कि गोली हवा में ऊपर से नीचे की ओर सफर करते हुए इस व्यक्ति को लगी। अधिकारी ने बताया,‘‘घटनास्थल पर मौजूद करीब 20 मजदूरों ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने वहां गोली चलने की कोई आवाज नहीं सुनी। घटनास्थल पर गोली का कोई खोखा भी नहीं मिला था।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.