भोपाल के भैसखेड़ा में युवक की पत्थर मारकर हत्या:36 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Updated on 18-06-2025 11:46 AM

भोपाल के गुनगा क्षेत्र के ग्राम भैसखेड़ा में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने 36 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब पीने के दौरान हुए विवाद में पत्थर से वार कर हत्या करना स्वीकार किया है।

एसपी भोपाल देहात प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देशन, एएसपी डॉ. नीरज चौरसिया एवं एसडीओपी बैरसिया सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में गुनगा पुलिस ने यह कार्रवाई की। टीम ने तत्परता से काम करते हुए आरोपी को पकड़कर घटना में प्रयुक्त पत्थर और खून से सने कपड़े जब्त किए हैं।

पेड़ के नीचे पड़ा मिला था शव

15 जून की सुबह ग्राम भैसखेड़ा स्थित छप्पन महाराज मंदिर के पास नीम के पेड़ के नीचे एक युवक का खून से सना शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के सिर और चेहरे पर गहरे घाव मिले। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह ठाकुर (30) पिता ज्ञान सिंह ठाकुर निवासी ग्राम भैसखेड़ा के रूप में हुई। मामला हत्या का प्रतीत होने पर गुनगा थाना में केस दर्ज किया गया।

शराब पीते समय हुआ था झगड़ा

जांच के दौरान मृतक के भाई माखन सिंह से पूछताछ की गई। उसने बताया कि गांव के ही कालूराम उर्फ कल्लू ठाकुर (60) पिता स्व. रामचरण ठाकुर ने ही उसे सबसे पहले शव के बारे में जानकारी दी थी। पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक को आखिरी बार आरोपी के साथ देखा गया था। शक के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में कालूराम ने स्वीकार किया कि उसने अर्जुन के साथ शराब पी थी। इस दौरान किसी बात पर विवाद हो गया, जिसके बाद उसने पत्थर से सिर और चेहरे पर हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह खून से सने कपड़े बदलकर गांव में सामान्य रूप से घूमता रहा ताकि किसी को शक न हो।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया

पुलिस जांच में सामने आया कि कालूराम उर्फ कल्लू पर पहले से ही कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है। इनमें 2013 में आर्म्स एक्ट, 2007 में मारपीट और 2024 में गंभीर धाराओं में केस शामिल हैं। अब उसके खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.