फजिर की नमाज के साथ आलमी तब्लीगी इत्जिमा शुरू, पहुंचे एक लाख जमाती, पहले दिन मजहबी तकरीरों संग सामूहिक निकाह भी होंगे

Updated on 29-11-2024 12:46 PM
भोपाल। राजधानी में होने वाला आलमी तब्लीगी इज्तिमा शुक्रवार सुबह फजिर की नमाज के साथ शुरू हो गया। चार दिन चलने वाले इस मजहबी समागम का समापन सोमवार को दुआ के साथ होगा। इन चार दिनों में दिल्ली मरकज समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से आए उलेमाओं की तकरीरें होंगी। इज्तिमा के दौरान सादगी के साथ सैंकड़ों निकाह भी होंगे। इस समागम के समापन पर बड़ी तादाद में जमात देश-दुनिया के सफर पर रवाना होंगी।

बड़ी संख्या में पहुंचे जमाती

इस मजहबी समागम के लिए ईंटखेड़ी स्थित घासीपुरा इज्तिमागाह को पूरी तरह तैयार कर दिया है। गुरुवार दिन से ही जमातों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। शुक्रवार सुबह फजिर की नमाज के बाद हो रही तकरीर और बयान के दौर में शामिल होने के लिए अलसुबह से लोग इज्तिमागाह पहुंचने लगे थे। करीब एक लाख जमाती आ चुके हैं। चार दिन तक जमातियों के आने का सिलसिला जारी रहेगा।

विदेशी जमात का भी आगमन

इंतजामिया कमेटी के कोऑर्डिनेटर डा. उमर हाफीज ने बताया कि गुरुवार तक मोरक्को, म्यांमार, सउदी अरब, किरगिस्तान, बांग्लादेश, जर्मनी, मलेशिया, उज्बेकिस्तान, सूडान, इजिप्ट, फ्रांस, केन्या, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, अमेरिका, यूके, ईराक सहित अन्य देशों के जमाती इज्तिमा में शिरकत करने पहुंचना शुरु हो गए हैं।

पंडाल में पांच लाख के ठहरने का इंतजाम

इज्तिमागाह पर पिछले सालों के मुकाबले इस साल बढ़ी हुई तादाद में जमातियों के पहुंचने की उम्मीद है। जिसको देखते हुए करीब 125 पंडाल में पांच लाख से ज्यादा जमातियों के ठहरने के इंतजाम किए गए हैं। जरूरत के लिहाज से यहां और पंडाल लगाए जाने का इंतजाम किया गया है।

रियायती दाम में नाश्ता-खाना

दुनिया भर से आने वाली जमातों के खानपान के इंतजाम में यहां करीब 80 फूड जोन बनाए गए हैं। जिनमें रियायती दरों पर चाय, नाश्ता, खाना और पीने का पानी उपलब्ध रहेगा। नो प्रॉफिट-नो लॉस के आधार पर दुकानों का आवंटन किया गया है। इज्तिमागाह पर 60 रुपये में भरपेट खाना, 20 रुपये में नाश्ता और पांच रुपये में चाय मिलेगी। इसी तरह पानी की बोतल यहां 70 रुपये में 12 का पैक और एक बोतल सात रुपये में मिलेगी।

65 पार्किंग जोन में खड़े होंगे वाहन

इज्तिमा में वाहन व्यवस्थित रखने के लिए करीब 65 पार्किंग जोन बनाए गए हैं। करीब 250 एकड़ में बने इन पार्किंग में बड़े वाहन, चार पहिया और दो पहिया वाहन अलग-अलग खड़े किए जा सकेंगे। यहां पर रोशनी और जनरेटर का भी इंतजाम किया गया है।

एक करोड़ लीटर पानी होगा खर्च

इज्तिमागाह पर जमातियों के वुजु के लिए करीब 16 हजार नल लगाए गए हैं। करीब एक करोड़ लीटर पानी रोजाना नहाने, वुजू और टायलेट के लिए मुहैया कराया जाएगा। नौ अलग-अलग जोन में वुजू खानों को बनाया गया है।

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

इज्तिमा इंतजामों में ईंटखेड़ी क्षेत्र के स्थानीय लोगों का बड़ा योगदान रहता है। इनमें बड़ी तादाद में हिंदू धर्म से जुड़े लोग भी शामिल हैं। पानी के इंतजाम के लिए यहां करीब 52 ट्यूबवेल में से करीब दर्जन भर हिंदू समुदाय के लोगों के हैं। जिसमें माली समाज सहित अन्य स्थानीय कृषक शामिल हैं। इसके अलावा अलग-अलग सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी सेवाएं देते हैं।

दो बाइक एंबुलेंस तैनात

आलमी तब्लीगी इज्तिमा के दौरान किसी भी मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए दो बाइक एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। कोऑर्डिनेटर डॉ. उमर हफीज ने बताया कि इज्तिमा पांडाल से दूर खड़ी एंबुलेंस तक पहुंचाने में बीमारों को परेशानी होती है, इसलिए बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। पिछली बार एक बाइक एंबुलेंस तैनात की गई थी। इस बार इत्जिमा स्थल पर दो बाइक एंबुलेंस खिदमत में रहेंगी। इसमें मोटरसाइकिल के साथ एक स्ट्रेचर अटैच कर इसे मोडिफाई किया गया है। इसमें मरीज को लेटाने की सुविधा के साथ फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा भी जोड़ी गई है। इससे मरीज को एंबुलेंस या नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाने में आसानी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.