आराध्या डिस्पोजल इंडस्ट्रीज के आईपीओ को 1.41 गुना सब्सक्रिप्शन मिला

Updated on 08-08-2025 06:11 PM

इंदौर: आराध्या डिस्पोजल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को अंतिम दिन तक 1.41 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जिसमें ₹60.62 करोड़ से अधिक के बिड्स मिले। कंपनी उच्च गुणवत्ता वाले पेपर प्रॉडक्ट्स का निर्माण और निर्यात करती है तथा इस पेशकश से ₹45.10 करोड़ जुटाने का लक्ष्य था, जिसकी अवधि 4 अगस्त से 6 अगस्त, 2025 तक थी।

डायरेक्टर एवं चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर अनिल माहेश्वरी ने बताया कि आईपीओ का प्राइस बैंड ₹110 से ₹116 प्रति शेयर (फेस वैल्यू ₹10) था, जिसमें 38.88 लाख नए इक्विटी शेयर शामिल हैं, व आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 1,200 इक्विटी शेयर था। कुल प्राप्त राशि में से ₹20 करोड़ कार्यशील पूंजी के लिए, ₹15.86 करोड़ प्लांट, मशीनरी व सिविल वर्क के लिए, ₹1.60 करोड़ बैंकों के टर्म लोन की पूर्व अदायगी के लिए और बाकी राशि सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए इस्तेमाल करने की योजना है।

बी मंत्री एंड कंपनी के पार्टनर भव्य मंत्री ने बताया कि कंपनी 11 अगस्त को एनएसई इमर्ज (NSE Emerge) पर लिस्ट होगी। आराध्या डिस्पोजल इंडस्ट्रीज की मजबूत वित्तीय प्रबंधन और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्धता ने निवेशकों को आकर्षित किया है।

आराध्या डिस्पोजल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन सुनील माहेश्वरी ने बताया कि कंपनी पर्यावरण-अनुकूल वस्तुएँ जैसे पेपर कप, पेपर कप ब्लैंक्स और अन्य खाद्य-ग्रेड पेपर्स बनाती है, जिनका उपयोग खुदरा पैकेजिंग, भोजन सेवा और कमर्शियल प्रिंटिंग में होता है। यह देवास (इंदौर) स्थित अपने 52,151 वर्गफुट क्षेत्र के दो यूनिटों में सालाना 15,000 मीट्रिक टन की उत्पादन क्षमता संचालित करती है। आराध्या डिस्पोजल इंडस्ट्रीज ने अपने उत्पाद 10 देशों (ब्रिटेन, यूएई, दुबई, कतर, इराक, ओमान, लेबनान, अल्जीरिया, फिलिस्तीन और जॉर्डन) में निर्यात किए हैं और कंपनी आगे भी वैश्विक विस्तार की योजना बना रही है।

श्री सुनील माहेश्वरी के नेतृत्व में रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) टीम नए प्रोडक्ट्स, मटेरियल्स और कोटिंग्स के तैयार करने पर जोर दे रही है, जिससे कंपनी अनूठे व टिकाऊ उत्पाद अपने ग्राहकों तक पहुँचा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.