भोपाल में घूमता दिखा 6 माह से फरार डॉक्टर:बच्चे के इलाज के नाम पर आयुष्मान से निकाले 3.35 लाख

Updated on 06-05-2024 12:01 PM

भोपाल के फतेहगढ़ में स्थित मैक्स केयर चिल्ड्रन हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर अल्ताफ मसूद के खिलाफ पिछले साल 24 नवंबर को कूट रचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने की एफआईआर तलैया थाने में दर्ज हुई थी। उन पर आयुष्मान योजना के तहत मासूम के इलाज के नाम पर 3.35 लाख रुपए की रकम फर्जी तरीके से निकालने के आरोप हैं।

जिस बच्चे के नाम पर रकम ली गई थी, बाद में उसकी भी मौत हो गई थी। 6 महीने से पुलिस उनकी तलाश के दावे कर रही है। वहीं उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले युवक ने एक वीडियो वायरल किया है। इसमें दावा किया जा रहा है कि पुलिस रिकार्ड में फरार डॉक्टर खुलेआम घूम रहा है। हर रोज अपने अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहा है। इस वीडियो में डॉक्टर अस्पताल के 2 मार्च 2024 को डॉक्टर हॉस्पिटल में जाता हुआ दिखाई दिया है। इस तारीख तक आरोपी पर केस दर्ज हुए करीब तीन महीने बीत चुके थे।

पिता का आरोप- फरारी में प्रैक्टिस कर रहा डॉक्टर

केस के फरियादी खालिद अली ने बताया कि 24 नवंबर 2023 को डॉक्टर अल्ताफ मासूद पर धोखाधड़ी, कूट रचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी योजना का लाभ लेने की धाराओं में FIR दर्ज की गई थी। 6 महीने बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

खालिद का दावा है कि हाल ही में उन्होंने अल्ताफ मसूद का एक वीडियो फुटेज पुलिस को दिया है। यह फुटेज 2 मार्च 2024 का है। लगातार डॉक्टर अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहा है। इसके बाद भी पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है।

इस डॉक्टर के कारण मेरा बेटा इस दुनिया में नहीं रहा। मैं आरोपी डॉक्टर को सलाखों के पीछे पहुंचाने तक लड़ाई लड़ता रहूंगा। मैने पुलिस को फरारी के दौरान डॉक्टर को अस्पताल में आते और जाते समय के कई वीडियो सहित प्रमाण दिए हैं। इसके बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।

तीन महीने तक चला था इलाज

टीला जमालपुरा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले खालिद अली पुत्र जाकिर अली (26) ने अपने तीन महीने के बेटे को इलाज के लिए जनवरी 2021 में फतेहगढ़ स्थित मैक्स चिल्ड्रन अस्पताल में भर्ती कराया था। खालिद अली के पास आयुष्मान कार्ड था इसलिए उन्होंने अस्पताल में बताया कि इस कार्ड से ही इलाज कीजिए।

इस पर अस्पताल की ओर से कहा है कि अभी हमारा अस्पताल से आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज नहीं हो रहा है। यह कहने के बाद भी उन्होंने खालिद अली से आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज आयुष्मान कार्ड की जानकारी जमा करवाने को कहा। खालिद ने वह दस्तावेज जमा करवा दिए। अस्पताल में इलाज के बाद उन्होंने 37 हजार रुपए का पेमेंट करवा दिया। यह वो अमाउंट है जिसके बिल अस्पताल की ओर से दिए गए। फरियादी का कहना है कि लाखों रुपए के उपचार और दवाओं के बिल नहीं दिए गए थे।

ऐसे हुआ खुलासा

कुछ दिन बाद खालिद को आयुष्मान योजना की ओर से वैरिफिकेशन के लिए कॉल आया। उनसे पूछा गया कि बच्चे का इलाज चल रहा है कि नहीं। तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। इस बात की जानकारी उन्होंने कॉल करने वाले को दी। दूसरी ओर से पूछा गया कि हॉस्पिटल वालों ने आपसे पैसा लिया या नहीं। इस पर उन्होंने पूरा बिल देने की बात कही। तब बताया गया कि अस्पताल की ओर से आयुष्मान कार्ड के खाते से भी पैसे निकाले गए हैं।

कोर्ट में लगाया था परिवाद

धोखाधड़ी का पता चलते ही खालिद ने एडवोकेट शारिक चौधरी के माध्यम से धोखाधड़ी का परिवाद कोर्ट में लगाया था। इस पर सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने पुलिस को FIR करने के निर्देश दिए। पुलिस ने अस्पताल के संचालक डॉक्टर अल्ताफ मसूद के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी

तलैया थाने के प्रभारी सीबी राठौर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार करेंगे। मामले की विवेचना जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.