प्रतियोगी परिक्षओं की तैयारी कर रही छात्रा से ज्यादती:खुदको पुलिसकर्मी बताने वाले युवक ने दिया वारदात को अंजाम

Updated on 15-07-2024 01:37 PM

जहांगीराबाद इलाके में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से ज्यादती का मामला सामने आया है। आरोपी युवक स्वयं को पुलिसकर्मी बताता था। दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। शादी का झांसा देकर आरोपी बीते 8 महीने से युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता आ रहा था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

जहांगीराबाद पुलिस के मुताबिक बरखेड़ी में रहने वाली (22) वर्षीय युवती मूलरूप से उमरिया जिले के रहनी वाली है। वह यहां 2023 में प्रतियोगी परीक्षा तैयारी करने के इरादे से आई थी। इसी दौरान सोशल मीडिया के फेसबुक पर उसकी दोस्ती नरसिंहगढ़ निवासी विनोद से हो गई। विनोद स्वयं को पुलिसकर्मी बताता था। दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम- प्रसंग बदल गई है।

घुमाने के बहाने बुलाया, होटल में की ज्यादती

विनोद युवती से मिलने भोपाल आने लगा। 21 नवंबर 2023 में विनोद युवती से मिलने भोपाल आया है और उसे घुमाने के बहाने एक होटल में लेकर पहुंचा, यहां आरोपी ने युवती से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना लिए। युवती ने जब विरोध किया तो आरोपी ने जल्द ही शादी करने का वादा कर लिया। इसके बाद विनोद लगातार युवती का शारीरिक शोषण करता रहा।

अब युवती ने विनोद पर शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी की शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.